---Advertisement---

Animal Viral Video: टाइगर से मजाक करना शख्स को पड़ा भारी, हुआ लोटपोट तो लोग बोले- ‘छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं’

Animal Viral Video: टाइगर को छेड़ना एक शख्स को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल, देखने के बाद खड़े हो जाएंगे रोंगटे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 22, 2024 6:31 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: ‘छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं’ यह बात सच है कि कभी-कभी जानवर को छेड़ना भारी पड़ जाता है और उसके बाद हालत कुछ ऐसा होता है कि जान बचाने को लेकर दौड़ लगानी पड़ जाती है। ऐसे में टाइगर से मजाक करना एक शख्स के ऊपर भारी पड़ा और वायरल वीडियो देखने के बाद आप चौंक जाएंगे। इस वीडियो में जो हो रहा है वह किसी को भी अवाक कर देने के लिए काफी है। इसे देखने के बाद आप यही कहेंगे कि कभी भी बेवजह किसी भी जानवर से पंगा न लेने में ही भलाई है। आइए देखते हैं यह वीडियो

हमले के लिए तैयार दिखा टाइगर

https://www.youtube.com/shorts/JLnumL0Gz7M?feature=share

कुछ सेकंड के क्लिप को देखने के बाद आपको पूरी कहानी समझ में आ जाएगी। दरअसल एक टाइगर आराम कर रहा होता है तभी वहां से एक शख्स गुजरता है। वह टाइगर की तरफ ऐसे देखने लगता है जैसे वह उसका कोई बिछड़ा हुआ दोस्त हो लेकिन टाइगर को यह बात बुरी लग जाती है। वह अपने अटैक मोड में आ जाता है। टाइगर को देख वह शख्स घबरा जाता है और अपनी जान बचाने के लिए भागने लगता है। उसकी यह गलती उस पर भारी पड़ जाती है। आगे जाकर टाइगर उसे गिरा देता है और उस पर हमला करने के लिए तैयार दिखा।

वीडियो देखने के बाद लोगों ने कहा पंगा लेना पड़ा भारी

यहां तक क्लिप को देखने के बाद आपको भी यही लगेगा कि शायद वह अब जिंदा नहीं बचेगा लेकिन फिर टाइगर का मालिक उस शख्स को बचाता है और जानवर को पकड़ लेता है। इस घटना के बाद वह शख्स इतना तो समझ गया होगा कि कभी भी किसी जानवर को बेवजह छेड़ने से इंसान पर आफत आ सकती है। वीडियो को 236000 लाइक्स मिल चुके हैं और कमेंट में लोग कह रहे हैं कि मैं टाइगर हूं कोई बिल्ली नहीं। एक यूजर ने कहा यह खतरनाक है तो एक ने कहा छोड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026