---Advertisement---

Animal Viral Video: कुत्तों के झुंड के आगे अड़ा रहा कंगारु, सारे मिल कर भी हराने में हुए फेल

Animal Viral Video: कुत्ते के झुंड के आगे कंगारू ने जीत ली बाजी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, पानी में कबड्डी खेलते नजर आए ये जानवर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 5, 2024 5:34 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: आपने अक्सर ऐसा देखा होगा कि अगर एक कुत्ता भौंकना शुरू करें तो कुछ सेकंड में ही कुत्ते के झुंड एक साथ आ जाते हैं। वे सामने वाले बोलती बंद कर देते हैं लेकिन एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि कुत्ते के झुंड के आगे एक कंगारू ने बाजी मार ली और वह बेखौफ होकर उनके सामने खड़ा रहा। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है जिसमें वे आपस में कबड्डी खेलते हुए नजर आ रहे हैं वह भी पानी में। दोनों के बीच लंबे समय तक भिड़ंत होती है लेकिन अंत में जीत देख आपकी आंखें खुली रह जाएंगी।

कंगारू की हिम्मत है तारीफ के लायक

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक कंगारू के सामने कुत्ता खड़ा होता है और वह तेज से अटैक करता है। पलक झपकते और कुत्ते वहां पर आकर खड़े हो जाते हैं। बावजूद इसके कंगारू हार नहीं मानता है और वह बेखौफ होकर खड़ा रहता है। चारों तरफ से कुत्ते उस कंगारू को घेर लेते हैं लेकिन वह जिस तरह हिम्मत दिखाता है वह किसी को भी हैरान कर देने के लिए काफी है। यही वजह है कि फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आपस में ही कबड्डी खेलने लगे कंगारू और कुत्ते

davidOff_01 इंस्टाग्राम चैनल से जारी वीडियो में कंगारू कुत्ते को उठा उठा कर दूर फेंक रहा है और खुद को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। चारों तरफ कुत्ते नजर आ रहे हैं और वह पानी में भी कबड्डी खेलने में जरा भी नहीं हिचक रहे हैं। वहीं दूर खड़ा कंगारू इस नजारे का लुत्फ उठा रहा है। अंत में सभी कुत्ते भाग जाते हैं और कंगारू खड़ा ही रह जाता है। ऐसे में इतना तो तय है कि सभी कुत्ते पर एक कंगारू भारी पड़ गया। कुत्ते और कंगारू के बीच की यह कबड्डी लोग खूब एंजॉय कर रहे हैं और वीडियो को अब तक 36000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

सितम्बर 1, 2026

Hardoi News

सितम्बर 1, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Badshah

सितम्बर 1, 2026

Hair Care

सितम्बर 1, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026