---Advertisement---

Animal Viral Video: मालिक को देखकर खुशी से झूमा शेर, हर बंदिश तोड़ कुछ ऐसे दौड़ कर लगा गले

Animal Viral Video: शेर और इंसान की दोस्ती अगर आपने नहीं देखी है तो इस वीडियो को देखने के बाद आप सहम जाएंगे लेकिन दिल खुश हो जाएगा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 7, 2024 4:27 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: शेर को शिकार करते हुए और जंगल में दादागिरी दिखाते हुए तो आपने बहुत देखा होगा। आपने क्या कभी शेर और इंसान की दोस्ती देखी है जिसमें वह एक दूसरे को देखने के बाद अपने होश में नहीं रहते हैं। जहां जंगल में शेर का रुतबा होता है वहीं मलिक के सामने वह किस कदर एक बच्चा बन जाता है। इस नजारे को अगर आप अपने आंखों के सामने देखे तो शायद आपको भरोसा ना हो। लेकिन इस वायरल वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है जिसमें एक खूंखार शेर अपने मालिक को देखने के बाद कुछ इस कदर झूमा जैसे उसे पूरी दुनिया मिल गई हो।

दिल जीत लेने वाला है यह वीडियो

कुछ ही सेकेंड के क्लिप में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपनी बाहें फैला कर खड़ा है। ऐसा लग रहा है जैसे वह लंबे समय के बाद लौट आया। वह बाहों जो तरह फैलाए हुए है जैसे कोई उसकी गर्लफ्रेंड या चाहने वाले मिलने के लिए आने वाले हैं लेकिन नजारा देखकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। सामने एक शेर भागते हुए उस शख्स के पास आता है और उसके ऊपर चढ़ जाता है। शख्स के ऊपर वह कुछ इस कदर छलांग लगता है जैसे उसे कितनी खुशी मिल गई हो वह अपने मालिक के गोद में चढ़कर उसे बुरी तरह चाटने लगता है।

वीडियो को मिले इतने व्यूज

कुछ ही सेकंड के इस क्लिप को यूट्यूब चैनल से खूब शेयर किया जा रहा है। Shero Ka Badshah यूट्यूब चैनल से जारी इस वीडियो को 1.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और कहने में दो राय नहीं है कि यह किसी को भी हैरान कर देने के लिए काफी है। लंबे समय के बाद शेर मालिक के गले मिलता है। यह वीडियो वाकई दिल को छू लेने वाला है।

एनिमल वायरल वीडियो को देख लोग कर रहे हैं कमेंट

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा एक था टाइगर लेकिन यह शेर तो सब का बाप है।एक यूजर ने लिखा, “सच में ईश्वर ने इंसान को पृथ्वी के सभी जीवो जंतुओं से बड़ा और बुद्धिमान बनाया कितना प्यार से शेर मालिक से गले लगाता है इतना तो इंसान भी नहीं।” एक यूजर ने कहा, “जानवर पालना कोई खेल नहीं है तो दूसरे ने कहा इस वीडियो को देखकर दिल खुश हो गया।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026