---Advertisement---

Animal Viral Video: किस्मत! बिल्ली के बच्चे पर बाज ने झपटा लेकिन शिकार को पकड़ने में रहा विफल, जानिए क्या रही वजह

Animal Viral Video: बिल्ली को देखते ही झपट्टा मारने पहुंचा बाज लेकिन उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि मोए मोए हो गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 7, 2024 5:04 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: एक जानवर अगर सामने अपने शिकार को देख ले तो उस पर किस तरह दुपट्टा मारता है इसे बताने की जरूरत नहीं है। वहीं अगर सामने बाज हो तो क्या ही कहना। शिकार करने में माहिर बाज के सामने जानवर नतमस्तक हो जाते हैं और वह अपने खतरनाक हमले और शिकार के लिए जाना जाता है। लेकिन खुशकिस्मती से एक बिल्ली की जान बच गई और एक बाज सामने होते हुए भी उसका बाल भी बांका नहीं कर सका। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जिसने भी देखा बस देखते रह गया। आइए जानते हैं क्यों है चर्चा में यह वीडियो।

बार बार कोशिश के बाद भी हारा बाज

दरअसल इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक बिल्ली गाड़ी के अंदर बैठी हुई नजर आ रही है और विंडशील्ड शीशे से बिल्ली को देख शिकारी बाज वहां पहुंच जाता है।उसे लगता है की गाड़ी के आगे बिल्ली है जिसको वह आसानी से शिकार बना लेगा। गाड़ी के पास आता है लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लगता है क्योंकि बिल्ली शीशे के अंदर गाड़ी में होती है। यह सच है कि शिकारी बाज के हाथ वह बिल्ली नहीं आती है लेकिन वह फिर भी कोशिश करते रहता है। बार-बार अपनी चोंच से वह उस बिल्ली पर हमला करने की कोशिश करता है लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लगता।

इस चक्कर में धोख़ा खा गया बाज

वीडियो में आप देखेंगे कि बिल्ली मस्त गाड़ी में कभी सीट पर जाती है तो कभी शीशे पर आकर मस्ती करती है और इस दौरान वह बेफिक्र होकर मजे ले रही है। शिकारी बाज हाथ मलते रह गया क्योंकि वह चाहकर भी कुछ नहीं कर सकता था।विंडशील्ड शीशे की वजह से उसे धोखा हो गया।

लोग ले रहे मजे

एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा हाथ आया पर मुंह ना लगा तो दूसरे ने कहा बिल्ली रॉक बाज शॉक्ड। एक ने कहा बाज अभी भी कंफ्यूज है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026