---Advertisement---

Animal Viral Video: नदी से चिप्स का पैकेट निकालने के लिए बंदर ने दिखाया खास टैलेंट, शेरों के झुंड के बीच की कलाबाजी

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक क्यूट बंदर ने कुछ इस तरह की हरकत दिखाई जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 17, 2024 5:54 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: कभी-कभी कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी क्यूट होते हैं कि उसे देखने के लिए लोग नजरे टिका देते हैं और अंत तक जानने के लिए बेताब हो जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें एक बंदर शेर के झुंड के आगे भी निडर होकर कुछ इस तरह कलाबाजी दिखाते हुए नजर आया। इसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। हालांकि इस वीडियो को देख कई लोग इसे फेक होने का दावा कर रहे हैं लेकिन जो भी हो वीडियो वाकई काफी मजेदार है। ऐसे में आइए देखते हैं।

बंदर की हरकत देखते रह गए शेर

जहां इस वीडियो की शुरुआत एक बंदर से होती है जो पेड़ की टहनियों पर बैठे हुए सारे नजारे को देख रहा होता है। वहीं सामने नदी में चार शेर खड़े होते हैं लेकिन बंदर की नजर चिप्स के पैकेट पर अटक जाती है जिसे वह हर हाल में लेने के लिए आतुर हो जाता है। इस तरह उसने अपनी जान की परवाह नहीं की और ना ही उसने शेर के सामने घुटने टेके। झुंड के बीच से वह चिप्स का पैकेट को लेकर वापस टहनियों पर चढ़ गया और शेर देखते ही रह गए और कुछ नहीं बिगाड़ पाए।

बंदर के हाथ आया डबल सेलिब्रेशन

आमतौर पर शेर की झुंड को देखने के बाद जानवर ही नहीं इंसान भी घबरा जाते हैं। यूं ही नहीं उसे जंगल का राजा कहा जाता है लेकिन इस बंदर ने जिस तरह की करामात दिखाई है वह वाकई काबिले तारीफ है और यही वजह है कि इस वीडियो को देखने के लिए आप अंत तक रुके रहेंगे। इस वीडियो के अंत में यही होता है की बंदर एक बार फिर पेड़ पर चढ़ जाता है और अब वह चिप्स को एंजॉय करता है क्योंकि यह उसके लिए डबल सेलिब्रेशन है। Moniruzzaman_Jewel_123 इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को 1 लाख 40000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rhea Chakraborty

जुलाई 1, 2026

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026