---Advertisement---

Animal Viral Video: ख़ूंख़ार शेर ने इंसान को दी प्यार की भारी भरकम झप्पी, दावा है नहीं देखी होगी ऐसी पक्की यारी!

Animal Viral Video: जंगल का राजा शेर दुनियाभर में पाए जाने वाले सबसे ख़तरनाक जानवरों में से एक होता है। हम अक्सर यह सुनते आए हैं कि शेर कभी किसी से दोस्ती नहीं करता इंसानों से तो कभी नहीं। मगर क्या हो जब हम आपसे कहें कि एक शेर और इंसान भी असल में काफ़ी ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 20, 2023 3:06 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: जंगल का राजा शेर दुनियाभर में पाए जाने वाले सबसे ख़तरनाक जानवरों में से एक होता है। हम अक्सर यह सुनते आए हैं कि शेर कभी किसी से दोस्ती नहीं करता इंसानों से तो कभी नहीं। मगर क्या हो जब हम आपसे कहें कि एक शेर और इंसान भी असल में काफ़ी अच्छे दोस्त बन सकते हैं। हम जानते हैं कि इस बार पर यक़ीन करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन हाल ही में यूट्यूब पर शेर और इंसान की दोस्ती का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर आप भी हमारी बात पर यक़ीन करने पर मजबूर हो जाएंगे। 

वीडियो में दिखा इंसान और शेर की दोस्ती का ग़ज़ब नज़ारा

यूट्यूब पर वायरल हो रहे इस वीडियो में डीन श्नाइडर नाम का एक यूट्यूबर शेर को ख़ुशी से गले लगाता देखा जा सकता है। इस वायरल वीडियो में डीन श्नाइडर अपनी बांहें फैलाए दिख रहा है जैसे वो किसी को गले लगाने वाला हो। तभी अचानक एक ख़तरनाक दिखने वाला शेर भागकर उसकी ओर आता है और उछल कर उसकी बाहों में लिपट जाता है। शेर के लिपटते ही डीन उसके साथ ज़मीन पर गिर जाता है। 

शेर का ऐसा रूप देख लोग हुए हैरान  

इस वायरल वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोग इस वीडियो में डीन श्नाइडर और शेर की दोस्ती देखकर दोनों की तारीफ़ कर रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट किया “डीन वास्तव में एक मजबूत लड़का है जो अपने ऊपर शेर की 400 पाउंड की छलांग को झेलने में सक्षम है लेकिन आप इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकते कि यह दृश्य कितना सुंदर है”। दूसरे ने लिखा “डीन को किसी भी नुकसान से बचाने के लिए शेर यह सुनिश्चित कर रहा है कि उसके पंजे ठीक अंदर की ओर ना हों। प्रभावशाली”। एक और ने लिखा “कितना सुन्दर दृश्य है! इंसान और जानवर के बीच की यह खूबसूरत दोस्ती मुझे बहुत पसंद है!” आपको बता दें कि डीन श्नाइडर अपने यूट्यूब अकाउंट पर अपने दोस्त शेर के साथ कई वीडियो शेयर करते रहते हैं जिन्हें लोग भी काफ़ी पसंद करते हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAMऔर TWITTERपर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026