---Advertisement---

Animal Viral Video: बच्चे को बचाने के लिए शेरों के पूरे खानदान की दो भैसों ने लगाई वाट, देखें एतिहासिक वीडियो

Animal Viral Video: शेरों के कुनबे पर आफत बनकर टूटे दो भैंसे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 2, 2024 1:41 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: बच्चा इंसान का हो या फिर किसी जानवर का हो, मां-बाप को अपनी जान से प्यारा होता है। यही वजह है कि, वो अपने बच्चे के लिए कुछ भी करने का तैयार हो जाते हैं। कभी-कभी वो अपनी जान की बाजी भी बच्चों के लिए लगा देते हैं। आज का Animal Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर शायद एक पल के लिए यकीन ना हो। लेकिन कैमरे में ये एतिहासिक पल कैद हुआ है। इसलिए इस बात को नाकार नहीं जा सकता है कि, किस तरह से दो भैंसे अपने एक बच्चे को बचाने के लिए शेरों के पूरे खानदान से भिड़ गए।

शेरों के पूरे कुनबे से भिड़े दो भैंसे

इस Animal Viral Video को _ngorongoro नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, “प्राकृतिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण क्षण देखा गया है।” इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो भैंस अपने एक बच्चे के साथ शेरों से झुंड में बुरी तरह से फंस गए हैं।

ये शेर इस बच्चे को खाना चाहते हैं। इसे बचाने के लिए दोनों भैंसे मोर्चा संभालते हैं और अपनी जान की परवाह किए बिना शेरों से बारी-बारी करके भिड़ जाते हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो भैंसों के सामने 10 से ज्यादा शेर खड़े हैं। ये किसी भी तरह से इनको अपना शिकार बनाना चाहते हैं लेकिन इन भैंसों के इरादे इतने ज्यादा बुलंद हैं कि, ये शेर चाहकर भी कुछ नहीं बिगाड़ पा रहे हैं। वो इन भैंसों पर हमला करना तो चाहते हैं लेकिन इनके जज्बे से आगे बेबस नजर आ रहे हैं।

Animal Viral Video का अंत सोच में डाल देगा

वीडियो के अंत में ये भैंसे अपने बच्चे तो बचाने में कामयाब हो जाते हैं और शेर ताकते रह जाते हैं।इस वीडियो को चंद घंटों पहले ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 1600 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इन भैंसों की तारीफ कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026