---Advertisement---

Animal Viral Video: कुत्ते की देशभक्ति का बेमिसाल नजारा, इंडिया के मैप के सामने जोड़े हाथ, देखें वीडियो

Animal Viral Video: कुत्ते की देशभक्ति ने यूजर्स का दिल जीत लिया है जो भी इस वीडियो को देख रहा है , उसकी नजर नही हट रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 27, 2023 2:16 अपराह्न

dog viral video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: कुत्ता एक ऐसा जानवर है जो कि, सदियों से इंसानों के साथ रह रहा है।कुत्ता अपनी वफादारी और समझदारी के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि, पुलिस हो या फिर आर्मी ये सभी लोग ट्रेंड कुत्तों को अपने साथ रखते हैं। वैसे तो कुत्तों को घर-घर में पालना और इनकी क्यूट हरकते दिखाना एक आम सी बात हो गई है। लेकिन इन दिनों 26 जनवरी से पहले एक सफेद कलर के लेब्रा डॉग का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/rameshwarsunth1/status/1739907300113178942

कुत्ते ने दिखाई देशभक्ति

वीडियो में देखा जा सकता है कि, पाकिस्तान, इंग्लैंड, जर्मनी के साथ भारत के मैप के कटआउट रखे हुए हैं। इस दौरान आप देख सकते हैं कि, कुत्ता तेजी से चलकर आता है और भारत के मैप के कटआउट के सामने हाथ जोड़ने जैसा रिएक्शन देता है। जिसे कोई अपने कैमरे में कैद कर लेता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, किस तरह से ये समझदार कुत्ता भारत के ही मैप के पास रुका और रिएक्शन दिया। जैसे ही इस वीडियो को लोगों ने देखा वो भी अपनी प्रतिक्रिया देने लगे हैं।

वीडियो हुआ वायरल

ये वीडियो किसी इवेंट का लग रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि, पुलिस के साथ आर्मी भी लगी हुई है। इस वीडियो में कुत्ता काफी अच्छा रिएक्शन दे रहे हैं। उसकी यही समझदारी लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस वीडियो ने वाकई 26 जनवरी से पहले यूजर्स का दिल जीत लिया है। इस वीडियो को Rameshwar Choudhary नाम के एक्स पेज से शेयर किया गया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है, He is not just a Dog,He is also a soldier।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026