---Advertisement---

Viral Video: प्रेशर कुकर को पीट-पीटकर ठीक करते दुकानदार को देख , बोले यूजर्स- भाई पहले पूछ तो लेता क्या प्रोब्लम है?

Viral Video: प्रेशर कुकर को पीट-पीटकर ठीक करते दुकानदार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 26, 2023 3:00 अपराह्न

kukur viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो यूजर्स का काफी ध्यान खींचे हुए है। इस वीडियो में दुकानदार इतने अनोखे तरीके से खराब सामान को ठीक कर रहा है, जो भी इसे देख रहा है वो बस देखता ही जा रहा है। इतना ही नहीं इस वीडियो को देखने के बाद आपका हंस-हंसकर बुरा हाल हो जाएगा। क्योंकि दुकानदार जिस तरह से खराब सामानों को पीट-पीटकर ठीक कर रहा वो किसी कॉमेडी से कम नहीं कर रहा है। लेकिन दुकान पर खड़ी भीड़ को देखकर लग रहा है कि, ये अनोखा दुकानदार लोगों की पसंद बना हुआ है।

प्रेशर कुकर ठीक करते दुकानदार का वीडियो वायरल

आपको बता दें, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें एक दुकानदार खराब बर्तनों को ठीक कर रहा है। वो इतनी जल्दी में है कि, उसकी स्पीड लोगों को अचंभे में डाल रही है। इतना ही नहीं वो सामान को बुरी तरह से पीट रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक महिला दुकानदार को प्रेशर कुकर देती है, जो कि शायद खराब है। दुकानदार इस कुकर का ढक्कन निकालकर बुरी तरह से मेज पर पीटने लगता है। उसे देखकर लग रहा है कि, कहीं वो पीट-पीटकर खराब ना कर दे। इसी तरह वो कुकर को भी ठोकने लगता है।

वीडियो देख लोगों का चकराया सिर

हैरानी की बात ये है कि, वो अपनी स्पीड से उसे ठीक भी कर देता है। इसके इसी काम का कोई वीडियो बना लेता है और chotutufan नाम के पेज से शेयर कर देता है। इस वीडियो पर अब तक दो लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, लोगों के काफी अच्छे रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘भाई ठीक करने से पहले प्रॉब्लम तो पूछ लेता’ इस तरह लोगों की काफी हैरत में डालने वाली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026