---Advertisement---

Animal Viral Video: ज़िंदा सांप कुतरते खरगोश को देख यूजर्स का चकराया सिर, बोले-“ये तो वेजिटेरियन…

Animal Viral Video: जिंदा सांप को घसीटता एक खरगाोश काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 3, 2024 3:55 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: खरगोश अपनी खूबसूरती और रफ्तार के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि, लोग इन्हें इतना ज्यादा पसंद करते हैं। आज इसी खूबसूरत खरगोश का हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं। जिसे देखने के बाद आपका पूरी तरह से सिर चकराने वाला है। क्योंकि इस वीडियो में आपको वो देखने को मिलेगा। जिसकी शायद ही आज से पहले कल्पना की होगी। इंटरनेट पर एक वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, बीच सड़क पर एक खरगोश सांप को अपने मुंह में लिए हुए है और उसे आगे जाने से रोक रहा है। क्योंकि सांप खरगोश को खा जाते हैं और खरगोश शाकाहारी होते हैं। इसलिए इस वीडियो को देख लोगों को काफी हैरानी हो रही है।

खरगोश ने सांप को जमकर किया तंग

इस वीडियो को किसी सड़क पर रिकॉर्ड किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि, एक सांप सड़क क्रोस कर रहा है। इस दौरान खरगोश अपने मुंह से पकड़-पकड़कर रोक रहा है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि, मानों इस सांप को कुतर रहा हो। सांप खुद को बचाने की काफी कोशिश कर रहा है, लेकिन वो खरगोश के इन हमलों से खुद को बचा नहीं पा रहा है।

Animal Viral Video देख नहीं होगा यकीन

इस Animal Viral Video को किसी शख्स ने अपनी कार से रिकॉर्ड किया है। जिसके बाद इसे इंटरनेट पर डाल दिया। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ यूजर्स बोल रहे हैं कि, ये खरगोश अपने बच्चों को इससे बचाने के लिए ऐसा कर रहा है। काफी इंटरनेट यूजर्स इस खरगोश की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।

इस वीडियो को accuweather नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, “‘खरगोश क्यों जीत रहा है?’ एक खरगोश ने साउथ कैरोलिना के समरविले में एक सांप से लड़ते हुए और उसे सड़क पर घसीटते हुए ड्राइवरों को चकित कर दिया।” इस वीडियो को तीन दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था। जिस पर अब तक 96 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैंं। वहीं कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026