---Advertisement---

Animal Viral Video: विकास ने पार की सारी हदें, अब भैंस को चरा रहे रोबोट, वीडियो देख खुली रह जाएंगी आंखें

Animal Viral Video: भैंस को चराते हुए एक रोबोट का वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 3, 2024 2:47 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: तकनीक कितनी ज्यादा आगे बढ़ चुकी है, इसका अंदाजा अब आप इस बात से लगा सकते हैं कि, भैंस को रोबोट चरा रहा है। आज से पहले इंसानों को ही जानवरों को आपने चराते हुए देखा होगा लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपकी सारी की सारी सोच बदलने वाली है। आपको बता दें, इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में एक रोबोट भैंस की रस्सी पकड़े नजर आ रहा है और भैंस समझ नहीं पा रही है कि, उसके सामने ये क्या है?

भैंस को चराते रोबोट हुआ वायरल

इस हैरतअंगेज वीडियो को innocent_satyam67 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन देते हुए लिखा गया है कि, रोबोट भैंस चराते हुए। वीडियों में साफ देखा जा सकता है कि, खेत के किनारे ये भैंस खड़ी हुई है और इसकी लंबी सी रस्सी थामे एक रोबोट खड़ा है ये भैंस को संभालने की कोशिश कर रहा है। तकनीक के इस अपयोग को देख लोग अब मजे ले रहे हैं।

Animal Viral Video को देख मजे ले रहे लोग

इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि, “कहीं रोबोट के एक मार ना दे भैंस सारी लाइन फाल्ट हो जाएंगी।” इसके साथ ही एक यूजर्स कमेंट करते हुए बोल रहा है कि, “बस यही दिन देखने बाकि रह गए थे।” इसके साथ ही कुछ लोग बोल रहे हैं कि, भैंस से रोबोट को भी डर लग रहा है। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 29 मई को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 1 लाख 99 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इस तरह इस वीडियो पर यूजर्स के काफी मजेदार कमेंट आ रहे हैं। इसलिए ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कुछ लोग एडिट बता रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026