---Advertisement---

Animal Viral Video: क्या हुआ जब बिल्ली से मिला बंदर का अनाथ बच्चा? वीडियो भावुक कर देगा

Animal Viral Video: बिल्ली को अपनी मां समझते हुए लिपटा एक क्यूट बंदर का बच्चा, वायरल वीडियो दिल जीत लेगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 18, 2024 3:59 अपराह्न

animal virla video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के बहुत सारे क्यूट वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन पर यूजर्स का खूब प्यार देखने को मिलता है। ये वीडियो इतने ज्यादा प्यारे होते हैं कि, इनसे नजर हटना मुश्किल हो जाती है। इतना ही नहीं कभी-कभी तो अपनी आंखों पर भी विश्वास नहीं होता है कि, ऐसा भी हो सकता है। इन दिनों एक वायरल वीडियो ने कुछ ऐसा ही किया हुआ है। जिसे यूजर्स के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और जमकर प्यार मिल रहा है।

बिल्ली से लिपटे बंदर के बच्चे का क्यूट वीडियो वायरल

इस वीडियो में बंदर के बच्चे और बिल्ली का प्यार देखा जा सकता है। जिस तरह से ये प्यारा सा बंदर बिल्ली के बच्चे पर चिपकने की कोशिश कर रहा है। उसे देखकर लग रहा है कि, वो इस बिल्ली से काफी जुड़ा हुआ है और अपना प्यार इस पर लुटा रहा है। बंदर के बच्चे ने पकड़े पहने हुए हैं और बिल्ली को अपनी मां की तरह पकड़ा हुआ है। इसके साथ ही वो बिल्ली का मुंह भी चाट रहा है। ये वीडियो काफी भावुक कर देने वाला है।

यूजर ने बयां की पूरी कहानी

इस प्यारे से वीडियो को twalatrust नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, जब छोटा अनाथ वर्वेट बंदर विलियम हमारे पशु अभयारण्य में आया, तो उसे अपनी माँ की मृत्यु से गहरा सदमा लगा। तो बचाव बिल्ली का बच्चा मार्बल उसे वह कोमल पोषण प्रदान करने के लिए आगे आया जिसकी उसे ज़रूरत थी। मार्बल अपनी माँ को खोने और उसके बाद के आघात से समझती है कि खोया हुआ और डरा हुआ महसूस करना कैसा होता है। विलियम को बड़े होने पर वापस जंगली जीवन में छोड़ने के लिए बंदरों के एक समूह में शामिल कर लिया जाएगा।’

इस वीडियो पर अब तक 8 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं वहीं, कई सारे कमेंट भी आ रहे हैं जो कि, यूजर्स को काफी पसंद आ रहे हैं। वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026