---Advertisement---

Animal Viral Video: गाय से मजाक करके युवक ने करवा ली अपनी बेइज्जती, एटीट्यूड देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

Animal Viral Video: गाय के साथ रील बनाने के चक्कर में एक शख्स ने किया कुछ ऐसा की हो गई उल्टी ही बेइज्जती, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 8, 2024 3:21 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: आजकल लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखते हैं। कभी-कभी वह जानवरों का भी सहारा लेते हैं। ऐसे में वह जानवरों को छेड़ने में भी पीछे नहीं रहते हैं और उनके साथ रील्स शेयर कर सोशल मीडिया सेंसेशन बनने की कोशिश करते हैं। हालांकि कभी-कभी यह कोशिश उन पर ही भारी पड़ जाती है और रील्स में ही उनकी बेइज्जती हो जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ एक शख्स के साथ जिन्होंने खुद को वायरल करने के लिए एक गाय का सहारा लिया। इस वीडियो को देखने के बाद आप शख्स को छोड़ आपकी निगाहें पुरी की पूरी गाय पर टिक जाएगी और उसकी सूझबूझ की तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे। आइए देखते हैं यह वीडियो

गाय ने करवाई शख्स की बेइज्जती

वीडियो की शुरुआत होती है एक शख्स से जो एक गाय को घास खिला रहा होता है। दरअसल वह केवल घास खिलाने की एक्टिंग करता है। दो बार वह गाय के मुंह की तरफ घास लेकर जाता है लेकिन फिर वापस ले लेता है और इस दौरान वह वीडियो बनाता है लेकिन तीसरी बार गाय को यह मजाक पसंद नहीं आया और शख्स घास खिलाने की कोशिश करता है तो गाय मुंह फेर लेती है। वह फिर दोबारा उस शख्स की तरफ देखती ही नहीं है। गाय के इस ईगो को देखने के बाद लोग हैरान है और यूजर्स उस शख्स की जमकर चुटकी ले रहे हैं।

लोगों ने उड़ाई शख्स की खिल्ली

Figen एक्स अकाउंट से शेयर किए गए कुछ सेकेंड के इस Animal Viral Video को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और गाय की तारीफ कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स उस शख्स की लताड़ लगाने की कोशिश करते हुए दिखे। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा गया कि इस गाय की तारीफ कम है और इसके अंदर इंसान से भी ज्यादा कैरेक्टर है। एक यूजर ने लिखा अगर कोई मेरे खाने को छीन ले तो मैं उसे खा जाऊंगा। इस वीडियो को 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026