---Advertisement---

Health Tips: दूध में देसी घी डालकर पीने से क्या होता है? डॉक्टर से जाने किन मरीजों के लिए है वरदान

Health Tips: अगर आपको पेट या फिर गट संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या है तो दूध में देसी घी मिलाकर पी सकते हैं। ये बहुत अधिक फायदा करता है। इसकी जानकारी डॉक्टर सुभाष गोयल के द्वारा दी जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 17, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 17, 2026 2:47 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: पेट और पाचन संबंधी समस्याओं से लगभग हर आयु वर्ग के लोग जूझ रहे हैं। कई बार महंगी दवाओं से भी फायदा नहीं मिलता है। अगर आपकी गट हेल्थ भी बिगड़ी हुई है तो फेमस डॉक्टर सुभाष गोयल के द्वारा बताए जा रहे, इस देसी उपाय को आजमा सकते हैं। उनका कहना है कि, गर्म दूध में अगर देसी घी मिलाकर पिया जाए तो पाचन से जुड़ी हुई तमाम तरह की पेशानियां दूर हो सकती हैं। वो इसके अनगिनत फायदे गिना रहे हैं। इसीलिए आप भी इसे ट्राई कर सकते हैं।

Health Tips: दूध और देसी मिकर पीने से क्या होता है? 

डॉक्टर सुभाष गोयल का कहना है कि, जिन लोगों को पाचन या फिर गट की समस्या है तो वो गर्म दूध में घी मिलकर पी सकते हैं। इससे आंतों को नेचुरल चिकनाई मिलती है। जिसके कारण उन्हें आराम मिलता है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है। ये आंतों की अंदरुनी दीवारों को मजूबत बनाता है। देसी घी में ब्यूटिरिक एसिड होता है। ये आंतों को एनर्जी तो देता ही है। इसके साथ ही इनके सूजन और इंफेक्शन को भी कम करता है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-NehasKitchen97

ये मिश्रण पाचन के एंजाइम्स को बढ़ता है। जिससे गैसे, पेट का फूलना और एसिडिटी की समस्या खत्म हो जाती है। दूध और देसी घी आपस में मिलकर पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। जिन लोगों की हड्डियों और जोड़ों में दर्द है, उन्हें भी फायदा करता है। इसके साथ ही बालों और स्किन को भी चमकदार बनाता है।

दूध और देसी घी के मिश्रण का कब करें सेवन 

डॉक्टर सुभाष गोयल का कहना है कि, दूध के साथ शुद्ध गाय या फिर भैंस का घी मिलाकर रात को पीने से ज्यादा फायदा मिलता है। एक गिलास दूध में आधा चम्मच ही घी डालना है।  लेकिन अगर आपका पेट लैक्टोज इनटोलरेंस यानी की दूध की एलर्जी से पीड़ित है तो इस मिश्रण का सेवन से बचें। इसके साथ ही फैटी लिवर, कफ, दस्त, मोटापे और कमजोर पानच शक्ति वाले लोगों को इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से जरुर सलाह लेना चाहिए।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026