---Advertisement---

खतरों के खिलाड़ी! अरुणाचल में उफनती नदी के बीच लटक कर पुल पार करता युवक वायरल, मंत्री Kiren Rijiju ने Video देख की बड़ी अपील

Arunanchal Pradesh Viral Video को देख केन्द्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने लोगों से बड़ी अपील कर दी है। वायरल वीडियो में अपनी जान हथेली पर रखकर उफनती नदी पार करते हुए युवक को देख केन्द्रीय मंत्री ने लोगों से सावधानी बरतने की बात कही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 2, 2025 2:31 अपराह्न

Arunanchal Pradesh Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Arunanchal Pradesh Viral Video: खौफनाक मंजर क्या होता है, इसकी एक बानगी अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले से आई है। एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खास सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें एक युवक हथेली पर जान लिए उफनती नदी को रस्सी के सहारे लटक कर पार कर रहा है। अरुणाचल प्रदेश वायरल वीडियो को देख पहले तो कलेजा मुंह को आ सकता है। फिर ज़हन में रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी का जिक्र हो सकता है। ऐसे ही खतरों के खिलाड़ी में भाग लेने वाले खतरनाक स्टंट का हिस्सा बनते हैं। पर अफसोस Arunanchal Pradesh Viral Video कोई स्टंट या शो नहीं, बल्कि वास्तविक स्थिति को दर्शा रहा है। भीषण बारिश के बाद अरुणाचल में आई तबाही ने लोगों के सामने भारी चुनौती रख दी है। इस वायरल वीडियो को देख मंत्री किरन रिजिजू भी खुद को नहीं रोक पाए और लोगों से अपील की है।

उफनती नदी के बीच लटक कर पुल पार करता युवक, देखें Arunanchal Pradesh Viral Video

अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले से आए एक वीडियो में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे एक युवक को लटक कर उफनती नदी पार करते देखा जा सकता है।

Watch Video

दरअसल, देश के उत्तर पूर्वी इलाकों में इतनी भयंकर बारिश हुई है जिसके कारण सारे नदी-नाले उफान पर हैं। मानसून की बारिश ने स्थिति को बदतर कर दिया है और पर्यटक से लेकर स्थानीय लोग तक इस त्रासदी का शिकार बन चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश वायरल वीडियो उस दृश्य को स्पष्ट तौर पर दर्शाने का काम कर रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक को रस्सी के सहारे लटकते हुए उफनती नदी पार करते हुए देखा जा सकता है। पानी की तेज बहती धारा के बीच युवक का नदी पार करना इतना हैरतअंगेज है कि Arunanchal Pradesh Viral Video देख लोगों की रुह कांप जा रही है। इस दृश्य को देख यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक पा रहे है। कोई इसे साहसिक कदम बता रहा है, तो कोई मजबूरी या आस्तित्व के लिए उठाया जाने वाला कदम बता रहा है।

अरुणाचल प्रदेश वायरल वीडियो साझा करते हुए मंत्री किरन रिजिजू की बड़ी अपील

केन्द्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने भी अरुणाचल के अंजॉ जिले से आए इस खौफनाक मंजर को साझा किया है। Arunanchal Pradesh Viral Video का जिक्र करते हुए केन्द्रीय मंत्री कहते हैं कि “अरुणाचल प्रदेश में दुनिया में सबसे ज़्यादा मॉनसून की बारिश हुई है। मुझे यह वीडियो मिला है जिसमें एक व्यक्ति भारत, चीन और म्यांमार सीमा के त्रिकोणीय जंक्शन के पास अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में पारंपरिक हैंगिंग ब्रिज पार कर रहा है। कृपया सावधान और सुरक्षित रहें। सरकार आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।” केन्द्रीय मंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि इस विषम परिस्थिति में सरकार लोगों के साथ हैं। ऐसे में सभी सावधानी बरतें और ऐसा कुछ भी ना करें जिससे जीवन दाव पर लगाना पड़े।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026