---Advertisement---

Baba Ramdev Viral Video: ‘लूटो..पीटो..कटो’! बाबा ने बता दिया कैंसर की बला से पीछा छुड़ाने का उपाय,World Cancer Day पर मरीज जरुर जानें

Baba Ramdev Viral Video: World Cancer Day पर कैंसर के मरीजों को इस गंभीर बीमारी से कैसे बचा जा सकता है, इसके बारे में बाबा रामदेव बता रहे हैं। आयुर्वेद में इस बीमारी से बचने के उपाय हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 3, 2025 1:54 अपराह्न

Baba Ramdev Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Baba Ramdev Viral Video: कैंसर का नाम सुनते ही लोगों की रुह कांप जाती है। देश और दुनिया में लगातार बढ़ती इस बीमारी ने लोगों के लिए एक चुनौती खड़ी की हुई है। इस गंभीर और जानलेवा बीमारी से जागरुक करने के लिए हर साल World Cancer Day 4 फरवरी को मनाया जाता है। इस बार की थीम “यूनाइटेड बाय यूनीक” है। कैंसर जैसी भयंकर बीमारी को रोकने के लिए वैसे तो कई दवाएं और थेरेपी उपलब्ध हैं। लेकिन योग गुरु बाबा राम देव वायरल वीडियो में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचने के उपाय बता रहे हैं। इसमें वह बता रहे हैं कि, मेडिकल माफियाओं के चक्कर में पड़कर किस तरह लोग बर्बाद हो रहे हैं और ‘लूटो..पीटो..कटो’ जैसी स्थिति से गुजर रहे हैं।

Baba Ramdev Viral Video ने बताया कैसे कैंसर से पा सकते हैं राहत?

बाबा रामदेव वायरल वीडियो में बता रहे हैं कि, इस गंभीर बीमारी में राहत पायी जा सकती है। वह कैंसर के मरीजों को सिस्टोग्रिट दवा की गोली खाने की सलाह दे रहे हैं। आपको बता दें, Patanjali Divya Cystogrit Diamond Tablet कैंसर की बीमारी में दी जाती है। ये एक आयुर्वेदिक दवा है। वह पीड़ित लोगों को मेडिकल माफियाओं से बचने की सलाह दे रहे हैं और कह रहे है इन लोगों को फर्क नहीं पड़ता है कि, ‘लूटो..पीटो..कटो या मरो’ इसलिए इनसे दूर रहना चाहिए।

वह सिस्टोग्रिट दवा को सुबह और शाम 2-2 खाने की सलाह दे रहे हैं। इसके इस दवा की गर्मी को कम करने के लिए इसे सौंफ का पानी, लौकी के जूस और दूध के साथ लेने की सलाह दे रहे हैं। वह बता रहे हैं कि, आप 80 गोलियां भी खाएंगे तो गलत प्रभाव नहीं करेंगी। ये दवा कैंसर की गांठ को पिघलाने का काम करती है। इस दौरन वह कह रहे हैं कि, अनाज बंद करके फल और हरी सब्जियों को खाना चाहिए। आग पर पकी हुई खाने की चीजों को नहीं खाना चाहिए। Cancer से राहत पाने के लिए कपालभाति करना चाहिए। इस वीडियो में वह दावा कर रहे हैं कि, प्रोस्टेट कैंसर को हफ्तों में ठीक किया जा सकता है। इस दौरान अनुलोम विलोम करने की भी सलाह दे रहे हैं। कैंसर के उपाय वाले वीडियो को यूट्यूब पर Swami Ramdev नाम के चैनल पर अपलोड किया गया है।

भारत में बढ़ सकते हैं Cancer Patients के मरीज

National Library of Medicine – National Institutes of Health पर छपे आंकड़ों के अनुसार साल 2022 में भारत में कैंसर के मरीजों की संख्या लगभग 14,61,427 थी। साथ ही साल 2025 तक कैंसर के मरीजों में 12.8 प्रतिशत बढ़ने का भी अनुमान लगाया गया था।

World Cancer Day की शुरुआत कब हुई थी?

वर्ल्ड कैंसर डे की शुरुआत 4 फरवरी 2000 को पेरिस में हुई थी। अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ ने इस बीमारी से लोगों को जागरुक करने के लिए इस दिवस का एलान किया। इस दिन सेमिनारों का आयोजन किया जाता है और लोगों को इस जानलेवा बीमारी के कारण, लक्षण और रोकथाम से जुड़ी जानकारी दी जाती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026