Bengaluru Viral Video: सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की भरमार है। कई ऐसे भी कंटेंट हैं जो लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं। वहीं कुछ कंटेंट में यूजर्स की मानसिक बीमारी खुलकर सामने आ रही है। चंद व्यूज और लाइक्स की भूख में यूजर्स नैतिक मूल्यों को ताख पर रखने का काम कर रहे हैं।
बेंगलुरु वायरल वीडियो इसकी एक बानगी मात्र है। वायरल वीडियो में एक परिवार बुजुर्ग व्यक्ति को बोरे में भरकर कूरियर से भेजने की हास्यास्पद कोशिश करता नजर आ रहा है।बेंगलुरु वायरल वीडियो में परिवार द्वारा किए गए जानलेवा स्टंट को देख लोगों का माथा चकरा सकता है। कैसे चंद व्यूज और लाइक्स की भूख में लोग अपनों की जान दांव पर लगा दे रहे हैं।
बुजुर्ग पिता को बोरे में पैक कर कूरियर से भेजने की कोशिश – Bengaluru Viral Video
एनडीटीवी के आधिकारिक एक्स हैंडल से बेंगलुरु प्रकरण से जुड़ा वायरल वीडियो सामने आया है। बेंगलुरु वायरल वीडियो में एक परिवार बुजुर्ग को बोरे में भरकर कूरियर ऑफिस पहुंचता है। संदेह होने पर कर्मचारियों ने पैकेट खोला तो उसमें से बुजुर्ग निकले। इस साजिश में बुजुर्ग की बिटिया, उसे पति, सास और देवर शामिल थे। सभी रील के लिए ऐसा कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर ‘लाइक्स’ की भूख और रील बनाने का भूत किस कदर लोगों पर सवार है, इसकी बानगी बेंगलुरु में देखने को मिली. जहां सोशल मीडिया रील के लिए ‘इंसानी पार्सल’ का स्टंट करने की कोशिश ने एक कूरियर ऑफिस में हड़कंप मचा दिया. इस घटना में एक महिला, उसका पति, उसकी सास और देवर शामिल थे,… pic.twitter.com/vE85gHnUR4
— NDTV India (@ndtvindia) March 18, 2026
मामला गंभीर होने पर परिजनों ने कुतर्क देते हुए कहा कि वे त्योहारों में होने वाली भीड़-भाड़ पर रील बनाना चाहते थे। इस रील के माध्यम से दर्शाना था कि कैसे अब बस-ट्रेन के बजाय लोगों को कूरियर से भेजा जा रहा है। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स बेंगलुरु वायरल वीडियो को व्यूज और लाइक्स बटोरने के पीछे किया गया जानलेवा स्टंट बता रहे हैं।
वायरल वीडियो की गंभीरता देख पुलिस ने लगाई फटकार!
कूरियर ऑफिस में बुजुर्ग को ह्यूमन पार्सल की तरह पेश करने वाले मामले की गंभीरता देख पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ऐसा करने वाले परिजनों को तगड़ी फटकार भी लगाई। परिजनों के बयान दर्ज किए गए। अंतत: माफीनामा वीडियो जारी करने के बाद कड़ी चेतावनी देकर परिजनों को छोड़ा गया।
जानकारी के मुताबिक जब लोगों ने कूरियर बॉक्स को खोला था तब बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। ये दर्शाता है कि किस प्रकार रील और कंटेंट के चक्कर में परिवार ने बुजुर्ग की जिंदगी दाव पर लगा दी थी। यही वजह है कि इस जानलेवा स्टंट से जुड़ा बेंगलुरु वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है और जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
