---Advertisement---

Bengaluru Viral Video: व्यूज और लाइक्स की भूख! बुजुर्ग पिता को बोरे में पैक कर कूरियर से भेजने की कोशिश, जानलेवा स्टंट माथा चकराएगा

Bengaluru Viral Video की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। इस वीडियो में एक परिवार द्वारा बुजुर्ग को बोरे में भरकर कूरियर ऑफिस ले जाते देखा जा सकता है। यूजर्स वायरल वीडियो देखकर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 18, 2026 1:31 अपराह्न

Bengaluru Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bengaluru Viral Video: सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की भरमार है। कई ऐसे भी कंटेंट हैं जो लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं। वहीं कुछ कंटेंट में यूजर्स की मानसिक बीमारी खुलकर सामने आ रही है। चंद व्यूज और लाइक्स की भूख में यूजर्स नैतिक मूल्यों को ताख पर रखने का काम कर रहे हैं।

बेंगलुरु वायरल वीडियो इसकी एक बानगी मात्र है। वायरल वीडियो में एक परिवार बुजुर्ग व्यक्ति को बोरे में भरकर कूरियर से भेजने की हास्यास्पद कोशिश करता नजर आ रहा है।बेंगलुरु वायरल वीडियो में परिवार द्वारा किए गए जानलेवा स्टंट को देख लोगों का माथा चकरा सकता है। कैसे चंद व्यूज और लाइक्स की भूख में लोग अपनों की जान दांव पर लगा दे रहे हैं।

बुजुर्ग पिता को बोरे में पैक कर कूरियर से भेजने की कोशिश – Bengaluru Viral Video

एनडीटीवी के आधिकारिक एक्स हैंडल से बेंगलुरु प्रकरण से जुड़ा वायरल वीडियो सामने आया है। बेंगलुरु वायरल वीडियो में एक परिवार बुजुर्ग को बोरे में भरकर कूरियर ऑफिस पहुंचता है। संदेह होने पर कर्मचारियों ने पैकेट खोला तो उसमें से बुजुर्ग निकले। इस साजिश में बुजुर्ग की बिटिया, उसे पति, सास और देवर शामिल थे। सभी रील के लिए ऐसा कर रहे थे।

मामला गंभीर होने पर परिजनों ने कुतर्क देते हुए कहा कि वे त्योहारों में होने वाली भीड़-भाड़ पर रील बनाना चाहते थे। इस रील के माध्यम से दर्शाना था कि कैसे अब बस-ट्रेन के बजाय लोगों को कूरियर से भेजा जा रहा है। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स बेंगलुरु वायरल वीडियो को व्यूज और लाइक्स बटोरने के पीछे किया गया जानलेवा स्टंट बता रहे हैं।

वायरल वीडियो की गंभीरता देख पुलिस ने लगाई फटकार!

कूरियर ऑफिस में बुजुर्ग को ह्यूमन पार्सल की तरह पेश करने वाले मामले की गंभीरता देख पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ऐसा करने वाले परिजनों को तगड़ी फटकार भी लगाई। परिजनों के बयान दर्ज किए गए। अंतत: माफीनामा वीडियो जारी करने के बाद कड़ी चेतावनी देकर परिजनों को छोड़ा गया।

जानकारी के मुताबिक जब लोगों ने कूरियर बॉक्स को खोला था तब बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। ये दर्शाता है कि किस प्रकार रील और कंटेंट के चक्कर में परिवार ने बुजुर्ग की जिंदगी दाव पर लगा दी थी। यही वजह है कि इस जानलेवा स्टंट से जुड़ा बेंगलुरु वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है और जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026