---Advertisement---

Bhojpuri Dance Video: मोनालिसा को पूल में देख ये क्या करने लगे खेसारी लाल यादव, वायरल हो रहा वीडियो

Bhojpuri Dance Video: खेसारी और मोनालिसा का एक गाना सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह 'घड़ी में बाजल बाटे अब साढ़े तीन' गाने पर जबरदस्त ठुमके लगा रहे हैं। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और दोनों स्टार्स पर प्यार लुटा रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि यह अपने अंदाज से लाइमलाइट चुराने में कामयाब हुए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 17, 2023 2:05 अपराह्न

Bhojpuri Dance Video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Dance Video: खेसारी लाल और मोनालिसा के बीच की केमिस्ट्री वाकई काफी खास है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है एक वीडियो बता रहा है। यह बात सच है कि दोनों जब भी साथ नजर आते हैं तो लोगों के दिलों को झूमने के लिए मजबूर कर देते हैं। ऐसे में उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कातिलाना अंदाज से मोनालिसा और ट्रेडिंग स्टार एक बार फिर सुर्खियों में है। दोनों का ‘घड़ी में बाजल बाटे अब साढ़े तीन’ गाना चर्चा में है।

पूल में रोमांस फरमा रहे खेसारी और मोनालिसा

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें मोनालिसा का अवतार देख शायद आपके होश उड़ जाए। वह पूल में खेसारी लाल यादव के साथ जबरदस्त रोमांस करती हुई नजर आ रही है। लोगों की निगाहें उन पर अटक गई। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद हैरान रह गए क्योंकि यह काफी अलग और खास है। यह बात सच है कि मोनालिसा और खेसारी अपने फैंस को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। एक बार फिर वह ऐसा करने में कामयाब हुए। वेस्टर्न ड्रेस में मोनालिसा अपनी अदाओं से जादू चलाती हुई नजर आ रही है।

यहां देखें Video:-

लगातार ट्रेंड में है यह गाना

खेसारी लाल यादव मोनालिसा के साथ जबरदस्त ठुमके लगा रहे हैं और उनके प्यार में घायल नजर आ रहे हैं। ‘नागिन’ फिल्म का गाना ‘घड़ी में बाजल बाटे अब साढ़े तीन’ सोशल मीडिया पर हमेशा लाइमलाइट में रहा है। जहां इस वीडियो की बात करें तो इस ‘वेब डीजे धमाका यूट्यूब’ चैनल से 2020 में जारी किया गया जिसे अब तक 76000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को इंदू सोनाली ने अपनी आवाज दी है। गाना भले ही पुराना हो लेकिन यह आज भी ट्रेंड में है। इसमें खेसारी और मोनालिसा की जोड़ी देखने लायक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026