---Advertisement---

Bigg Boss18: बिग बॉस में आ रहे Aniruddhacharya ! मां सीता-द्रौपदी से लेकर शादी और बच्चों पर दे चुके हैं हैरतअंगेज बयान, देखें विवादित वीडियो

Bigg Boss18: बिग बॉस में आ सकते हैं Aniruddhacharya महाराज

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 5, 2024 5:46 अपराह्न

Aniruddhacharya
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss18: टीवी के सबसे विवादित रियालिटी शो Bigg Boss 18 Grand Premiere 6 अक्टूबर को होगा। इस दौरान हर किसी की नजर Bigg Boss 18 Contestants
पर है। वैसे तो खबरों में कई लोगों के नाम चल रहे हैं लेकिन, अभी तक आधिकारिक रुप में कोई एलान नहीं हुआ है। इसलिए ये कहना मुश्किल है कि, कौन-कौन आ रहा है? बिग बॉस कंटेस्टेंट में एक नाम अनिरुद्धाचार्य महाराज का भी चल रहा है। ये बाबा अकसर अपने बयानों के कारण सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अनिरुद्धाचार्य की छवि के कारण बिग बॉस उन्हें अपने अपने शो का हिस्सा बना सकता है। दरअसल, बाबा को बिग बॉस के सेट पर कुछ दिन पहले देखा गया था। इस दौरान उन्होंने अपने आने को लेकर कोई जवाब तो नहीं दिया लेकिन, अटकलों का बाजार गर्म कर दिया।

Bigg Boss18 में आ सकते हैं Aniruddhacharya

जब तक बिग बॉस के कंटेस्टेंट का आधिकारिक रुप से एलान नहीं हो जाता है, तब तक कुछ भई कहना मुश्किल है। लेकिन अगर Aniruddhacharya Maharaj बिग बॉस में आ जाते हैं तो, शो की TRP बढ़ सकती है। बाबा अपने अनोखे अंदाज और बयान के लिए फेमस हैं। आज हम आपको बाबा के कुछ विवादित और सिर घूमा देने वाले बयानों की वीडियो दिखाने जा रहे हैं।

द्रौपदी और सीता मां पर विवादित बयान

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने कुछ समय पहले मां सीता और द्रौपदी को लेकर विवादित बयान दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि, “स्त्री का हद से ज्यादा सुंदर होना गुण नहीं दोष है, माता सीता का हरण इसलिए हुआ था क्योंकि, वह हद से ज्यादा सुंदर थी..इसके साथ वह द्रौपदी के लिए बोलते हैं, द्रौपदी की साड़ी क्यों खिंची गई क्योंकि वह भी जरुरत से ज्यादा संदर थी”। बाबा के इस बयान पर कवि कुमार विशाल ने विरोध किया था। इसके साथ ही बाबा का काफी विरोध हुआ था।

बच्चे और शादी आदमी पर अजीबो-गरीब बयान

अनिरुद्धाचार्य का एक ऐसा ही वीडियो महिला के बच्चों और बूढ़े पति को लेकर भी थी। उनकी भक्त ने उनसे बच्चों के लिए पूछा और बताया पति की उम्र 50 साल है। इस पर बाबा जी बोलते हैं , “मैं क्या करूं राम मुझे बुड्ढा मिल गया”..इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया जो कि, वायरल हो गया।

बाबा पत्नियों के द्वारा झगड़ा किए जाने को लेकर भी बयान दे चुके हैं। उनका ये वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। बाबा ने गोबर को लेकर भी हैरतअंगेज बयान दिया था। इसकी भी काफी चर्चा हुई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026