Delhi Viral Video: सैलून में महिला ने स्टाफ के साथ की बदतमीजी और काटा बवाल, तोड़फोड़ देख लोग बोले ‘चोरी ऊपर से सीनाजोरी’

Delhi Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From x Delhi Viral Video

Delhi Viral Video: सैलून में अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाएं न जाने कितने पैसे खर्च करती है लेकिन अगर सैलून में महिला चोरी करने के लिए पहुंच जाए तो नजारा क्या होगा यह सुनने में काफी मजेदार लगता है। यहां कुछ ऐसा हुआ जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है और लोग इस वायरल वीडियो को देखकर हैरान रह गए हैं। सैलून में महिला न सिर्फ चोरी करती है बल्कि तोड़फोड़ करने के साथ-साथ सैलून के स्टाफ के साथ बदतमीजी करती भी नजर आती है। दिल्ली वायरल वीडियो को देखकर आप दंग रह जाएंगे जिस पर यूजर्स भी मजेदार प्रतिक्रिया देते दिखे हैं। आइए जानते हैं दिल्ली वायरल वीडियो में क्या है।

दिल्ली वायरल वीडियो में महिला का सैलून में हंगामा

https://twitter.com/gharkekalesh/status/1972000157131833511

जहां तक बात करें दिल्ली वायरल वीडियो की तो इसे शेयर करते हुए घर के क्लेश x चैनल से लिखा गया, “क्लेश एक महिला और सैलून कर्मचारियों के बीच चोरी के आरोप में।” इसके साथ ही यह भी कहा गया कि यह दिल्ली का मामला है जहां वीडियो में बताया जाता है कि क्लाइंट बनाकर यह महिला सैलून में आती है और फिर उसकी चोरी पकड़ी जाती है। जब स्टाफ उनसे चोरी के बारे में पूछने लगते हैं तब वह उनसे बदतमीजी करने लगती है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला किस तरह से तोड़फोड़ कर आतंक मचा रही है।

Delhi Viral Video में महिला के क्लेश को देख लोग ले रहे मजे

सैलून में मौजूद मशीन को वायरल वीडियो में महिला तोड़ते हुए दिखाई दे रही है और इसके साथ ही शीशे से खुद को चोटिल करने की भी सैलून स्टाफ को धमकी देती हुई नजर आई। वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स दंग रह गए हैं जिसे अब तक 48000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं। जहां एक यूजर ने कहा एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी तो एक ने कहा भैंस दिख रही है मुझे यह औरत नहीं है। एक ने कहा भयंकर क्लेश तो एक ने कहा यह तो गुंडागर्दी है। एक यूजर ने लिखा करीना कपूर एक्टिंग लेवल। बाकी यूजर्स के भी रिएक्शन मजेदार है।

Exit mobile version