---Advertisement---

Doctor’s day 2024: मरीजों को दवा नहीं बल्कि डॉक्टर्स करते हैं निरोग! जानिए क्या कह रही हैं AIIMS की न्यूरोलॉजिस्ट

Doctor’s day 2024: एम्स की न्यूरोलॉजिस्ट ने डॉक्टर्स डे के मौके पर एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों से खास बातें करती हुई नजर आई। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या कह रही है डॉक्टर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 1, 2024 3:25 अपराह्न

Doctor’s day 2024
Follow Us
---Advertisement---

Doctor’s day 2024: यह बात सच है कि डॉक्टर को धरती पर जीवनदायिनी कहा जाता है। धरती के भगवान के योगदान और सराहना के लिए एक जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। यह बात सच है कि मरीजों को ठीक करने और उनकी बीमारियों को जड़ से खत्म करने में डॉक्टर की अहम भूमिका होती है। ऐसे में एम्स की न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने एक वीडियो को शेयर करते हुए सभी डॉक्टर को शुभकामनाएं देती नजर आई और इसके अलावा उन्होंने मरीजों से खास गुजारिश की है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास जो चर्चा में है और क्या कह रही है डॉक्टर प्रियंका।

डॉक्टर्स का भरोसा और सम्मान जरूरी

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें वह यह कहती हुई नजर आती है कि 1 जुलाई को डॉक्टर डे मनाया जाता है। आप देख सकते हैं कि सभी डॉक्टर क्लीनिक में बैठे हैं लेकिन यह मत भूलो कि बहुत मेहनत लगी है बहुत उथल-पुथल हुई बहुत सारी रातें जाकर बितानी पड़ी यह पाने के लिए इसलिए मरीज से सिर्फ वे यही मांगते हैं कि वह भरोसा और सम्मान करें। इसलिए अपने डॉक्टर पर भरोसा और सम्मान करें। यह बात सच है कि डॉक्टर पर भरोसा और सम्मान करने के बाद ही आप उनके साथ तालमेल बिठा सकते हैं।

डॉक्टर्स को शुभकामनाएं

इस वीडियो में डॉक्टर प्रियंका सभी डॉक्टर को बधाई देती हुई नजर आती है। वह कहती हैं कि मेरे सभी सहकर्मी डॉक्टर, सभी भावी डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर, सीनियर डॉक्टर, मेरे सभी दोस्त आप सभी को डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएं। आपने अब तक बहुत अच्छा काम किया है अपना सर्वश्रेष्ठ करते रहे।

मरीज के लिए दवाई से भी फायदेमंद हैं डॉक्टर

वह आगे कहती है कि यह ना भूलें कि दवाई सिर्फ बीमारियों को ठीक कर सकती है लेकिन डॉक्टर ही मरीज को ठीक कर सकते हैं। आपका धन्यवाद और आपका दिन शुभ हो। यह सच है कि दवाई तो बीमारी को खत्म करने के लिए असरदार है लेकिन डॉक्टर के इमोशनल सपोर्ट के बिना मरीज कभी भी ठीक नहीं हो सकते। डॉक्टर मरीज को ठीक करने के लिए वह सब कुछ करते हैं जो जरूरी होता है। ऐसे में इमोशनली भी डॉक्टर मरीज के साथ खड़े रहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026