---Advertisement---

Elon Musk ने नामुमकिन को किया मुमकिन, Neuralink Chip से लकवा मरीज ने खेला गेम, देखें वीडियो

Elon Musk: टेस्ला और एक्स जैसी बड़ी कंपनी के मालिक एलन मस्क Elon Musk रोजाना कुछ ना कुछ ऐसा करते हैं। जिसकी वजह से वह चर्चाओं में बने रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले उनके न्यूरालिंक प्रोजेक्ट ने दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया था। क्योंकि इस प्रोजक्ट के माध्यम से एक शख्स के ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 21, 2024 12:07 अपराह्न | Updated: मार्च 21, 2024 1:43 अपराह्न

Elon Musk
Follow Us
---Advertisement---

Elon Musk: टेस्ला और एक्स जैसी बड़ी कंपनी के मालिक एलन मस्क Elon Musk रोजाना कुछ ना कुछ ऐसा करते हैं। जिसकी वजह से वह चर्चाओं में बने रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले उनके न्यूरालिंक प्रोजेक्ट ने दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया था। क्योंकि इस प्रोजक्ट के माध्यम से एक शख्स के दिमाग में न्यूरालिंक चिप लगाई गई थी। जिसके बाद वो आंखों से ही कंप्यूटर का माउस चला रहा था। इसकी जानकारी एलन मस्क ने खुद सोशल मीडिया पर दी थी।

Neuralink Chip से लकवा मरीज ने खेला गेम

अब इसी प्रोजेक्ट का एक वीडियो एलन मस्क ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया है। जिसमें एक लड़का जिसके दिमाग में न्यूरालिंक चिप लगी है वो वीडियो गेम खेलता हुआ देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एलन मस्क ने लिखा, “टेलीपैथी” का प्रदर्शन – कंप्यूटर को नियंत्रित करना और केवल सोच कर वीडियो गेम खेलना’।

क्वाड्रिप्लेजिक पेशेंट नोलैंड आर्बॉघ का ये वीडियो अब लोगों को काफी हैरान कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, नोलैंड आर्बॉघ कंप्यूटर में शतरंज और गेम सिविलाइज़ेशन VI गेम खेल रहा है। नोलैंड एक लकवा पीड़ित मरीज हैं। जो कि, सिर्फ सोचकर ही कंप्यूटर और गेम को कंट्रोल कर रहा है। वो अपनी आंखों और सोच से जिस तरह से चेस और वीडियो गेम खेल रहे है वो किसी को भी सोच में डाल सकता है।

बीमारी से पीड़ित नोलैंड ने क्या कहा?

वीडियो में नोलैंड ने अपनी बीमारी की जानकारी देते हुए बताया है कि, “लगभग 8 साल पहले मैं एक अजीब डाइविंग दुर्घटना का शिकार हो गया था और मेरे C4 और C5 की जगह बदल गई थी, इसलिए मैं पूरी तरह से क्वाड्रिप्लेजिक हूं. मैं अपने कंधों के नीचे से लकवाग्रस्त हूं और मेरे पास कोई नहीं है, मेरे कंधों के नीचे अनुभूति या हलचल नहीं थी”।

Elon Musk का न्यूरोलिंक प्रोजेक्ट क्या है?

न्यूरोलिंक प्रोजेक्ट के बारे में लोगों को सबसे पहले साल 2023 में तब पता चला था। जब एलन मस्क की कंपनी न्यूरोलिंक ने US फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA ने मंजूरी मांगी थी। उसके बाद उन्हें मंजूरी मिल गई थी। न्यूरोलिंक का उद्देश्य किसी भी प्रकार से शारीरिक समस्या से जूझ रहे लोगों को नया जीवन देने का है। इसके साथ ही ये चिप ह्यूमन ब्रेन को मशीन से ऑपरेट करेगी। ये चिप सिर्फ इंसानी सोच पर ही काम करेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy Z Flip

जुलाई 17, 2026

iPhone 18 Pro Max

जुलाई 17, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 17, 2026

Viral Video

जुलाई 17, 2026

Lucknow Viral Video

जुलाई 17, 2026

Akansha Chamola

जुलाई 17, 2026