DNP India Hindi

‘मिस्टर फाइटर सभी कलीग से झगड़ते हैं’, LLC में Gambhir से भिड़ंत के बाद ऐसा क्यों बोल गए Sreesanth; देखें वायरल वीडियो

Gambhir-Sreesanth Fight

Gambhir-Sreesanth Fight

Gambhir-Sreesanth Fight: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर खेल के साथ खिलाड़ियों की आपसी भिड़ंत भी देखने को मिल जाती है। ताजा जानकारी के अनुसार कुछ ऐसी ही भिड़ंत एक बार फिर देखने को मिली है। दरअसल इन दिनों भारत में लीजेंड्स क्रिकेट लीग (LLC) का आयोजन चल रहा है जिसमें देश के लिए क्रिकेट खेल चुके तमाम खिलाड़ी अपनी खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रिकेट लीग में बीते दिन गौतम गंभीर की कप्तानी वाली इंडिया कैप‍िटल्स और पार्थिव पटेल की कप्तानी वाली गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के दौरान पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत आपस में भिड़ते नजर आए।

श्रीसंत ने इस भिडंत के बाद एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने गौतम गंभीर पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि “मिस्टर फाइटर (गंभीर) अपने सभी कलीग से झगड़ते हैं। वो अपने सीनियर खिलाड़ियों का सम्मान भी नहीं करते।” श्रीसंत का ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसको लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

“बल्लेबाज गौतम पर लगे गंभीर आरोप”

पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर और एस श्रीसंत के बीच हुई भिड़ंत के बाद गेंदबाज श्रीसंत ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो जारी कर कहा कि “मिस्टर फाइटर अपने सभी कलीग से झगड़ते हैं और अपने सीनियर खिलाड़ियों की इज्जत भी नहीं करते।” वहीं श्रीसंत ने गंभीर पर आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि “आज लीजेंड्स क्रिकेट लीग के दौरान खेले गए मुकाबले में भी वो उन्हें उकसा रहे थे। श्रीसंत ने ये भी आरोप लगाया कि गंभीर ने उनके लिए अभद्र टिप्पणी भी की जो उन्हें नहीं करनी चाहिए थी।” श्रीसंत के इन आरोपों के बाद इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

वायरल हुआ भिड़ंत का वीडियो

गौतम गंभीर और श्रीसंत के बीच आपसी भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों खिलाड़ी एक दूसरे की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं और साथ ही एक दूसरे को कुछ कहते भी नजर आ रहे हैं। हालाकि मैदान पर उपस्थित अन्य खिलाड़ियों के बीच-बचाव के बाद भिड़ंत पर नियंत्रण पाया जा सका।

इशारों-इशारों में गंभीर का जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत के साथ हुए भिड़ंत के बाद गौतम गंभीर ने अपने एक्स हैंडल से एक तस्वीर शेयर किया है। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि “जब पूरी दुन‍िया अटेंशन पाना चाहे तो आप मुस्कराओ।”

गौतम गंभीर के इस सोशल मीडिया पोस्ट को श्रीसंत को दिए गए जबाव के रुप में देखा जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version