---Advertisement---

Animal Viral Video: वाह क्या शॉर्ट है! भेड़ की टक्कर नही झेल पाया जर्मन शेफर्ड कुत्ता, हुआ चारो खाने चित; देखें वीडियो

Animal Viral Video: भेड़ के एक वार से कुत्ता हुआ चारों खाने चित , वीडियो तेजी से हो रहा वायरल।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 2, 2024 4:05 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: दुनियाभर में वैसे तो कई सारी कुत्तों की प्रजातियां है लेकिन इनमें से कुछ ऐसी प्रजातियां जो कि, अपने पावफुल दिमाग और फुर्ती के लिए जानी जाती हैं। इन्हीं में से जर्मन शेफर्ड एक ऐसी नस्ल है जो कि, अपनी होशियारी और तेजी के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि, कई देशों में इसे एक रक्षक के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। जर्मन शेफर्ड कुत्ते के कई सारे किस्से आपने सुने,पढ़े और देखें होंगे, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आप शायद हैरान हो जाएं। दरअसल, इंटरनेट पर एक Animal Viral Video काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक भेड़ इस कुत्ते को टक्कर मारती है और ये हवा में उड़ता हुआ जमीन पर गिर जाता है।

भेड़ ने जर्मन शेफर्ड कुत्ते को मारी भयंकर टक्कर

https://www.youtube.com/shorts/xBePnMnLzOA

इस वीडियो को Youtube पर अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, जर्मन शेफर्ड कुत्ता भेड़ को देखकर काफी तेजी से उसकी तरफ बढ़ता है वो रस्सी से बंधी इस भेड़ पर हमला करना चाहता है, लेकिन तभी भेड़ सतर्क हो जाती है और इस कुत्ते पर अपने सींगों से हमला कर देती है। इस दौरान ये कुत्ता हवा में उड़ता हुआ जमीन पर चारों खाने चित हो जाता है। ये कुत्ता जिस तरह से गिरता है वो किसी को भी हैरान कर सकता है। यही वजह है जब इस वीडियो को लोगों ने देखा वो हैरत में पड़ गए और भेड़ की तारीफ करने लगे।

Animal Viral Video देख लोग हुए भेड़ के फैन

इस वीडियो को We love animals नाम के Youtube चैनल पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को 83 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं 380 लोगों ने कमेंट करते हुए प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो को देखने के यूजर्स कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, भेड़ की सींग से कोई टक्कर नहीं ले सकता है। इसके साथ ही कुछ लोग इस भेड़ को काफी तेज बता रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026