---Advertisement---

Ghaziabad Viral Video: बच्चे को नोंचता रहा पिटबुल डॉग, खौफ के मारे तमाशा देखते रहे पड़ोसी, विचलित कर देगा वीडियो

Ghaziabad Viral Video: गाजियाबाद में एक पिटबुल डॉग ने लड़के पर हमला किया है। जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 10, 2024 1:15 अपराह्न

Ghaziabad Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad Viral Video: दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक विचलित कर देने वाला वीडियो Ghaziabad Viral Video काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, किस तरह पिटबुल कुत्ता एक लड़के को नोंच रहा है। लेकिन वहां पर मौजूद पड़ोसी इससे इतने ज्यादा खौफ में आ चुके हैं कि, वो चाहकर भी मदद नहीं कर पा रहे हैं। बच्चा इस हमले से बचने की कोशिश कर रहा है। लेकिन वो उसे छोड़ ही नहीं रहा है। इस घटना का शिकार हुआ 15 साल का अल्ताफ है। घटना के बाद इस कित्ते को नगर-निगम की टीम ने पकड़ लिया है।

Ghaziabad से सामने आया हैरान करने वाला Viral Video

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़के पर बुरी तरह से एक पिटबुल हमला कर रहा है। वो खुद को बचाने के लिए चिल्ला रहा है और छटपटा भी रहा है लेकिन कुत्ता उसे बिल्कुल भी नहीं छोड़ रहा है। वहां पर मौजूद लोग इस नजारे को देख रहे हैं । लेकिन कुत्ता जिस तरह से उसे पकड़े हुए है। उसे देखते हुए किसी की छुड़ाने की हिमम्त नहीं हो रही है। वो बस इस घटना को देख रहे हैं। ऊपर बिल्डिंग से कोई इस कुत्ते पर पानी भी डालता है। लेकिन वो फिर भी उसे नहीं छोड़ता है। ये वीडियो काफी हैरान कर देने वाला है। कुत्ता जिस तरह से उसे काट रहा है। उसे देखकर हर किसी का दिल दहल जा रहा है। पीड़ित लड़के ही हालत गंभीर बताई जा रही है।

पीड़ित लड़के की हालत गंभीर

इस घटाना का पूरा वीडियो वहां पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो जाता है। आपको बता दें, गाजियाबाद में बिना परमिशन के पिटबुल कुत्ते को नहीं पाला जा सकता है। इस पर रोक लगी हुई है। उसके बाद भी परिवार उस कुत्ते को पाल रहा था। इस घटना के Viral Video को Lavely Bakshi नाम के शख्स ने एक्स पर डाला है। जिसके कैप्शन में लिखा है, “देखिए गाजियाबाद में पिटबुल डॉग ने 15 साल के अल्ताफ पर हमला बोल दिया,अल्ताफ को कई जगह गंभीर चोटें आई हैं,दिल्ली GTB में इलाज चल रहा है। “वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026