---Advertisement---

Gopalganj Viral Video: जिय हो बिहार के लाला! शराब तस्करी का देसी जुगाड़, घोड़े के बाद अब LPG गैस सिलेंडर वाला फॉर्मूला वायरल

Gopalganj Viral Video: एक हैरान करने वाला प्रकरण सामने आया है जिसमें तस्करों को LPG गैस सिलेंडर की मदद से शराब तस्करी करते पकड़ा गया है। बेतिया में घोड़ा से शराब तस्करी का मामला पकड़े जाने के बाद गोपालगंज का ये प्रकरण अब खास सुर्खियां बटोर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 29, 2025 3:32 अपराह्न

Gopalganj Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Gopalganj Viral Video: ऐसे नए-नए देसी जुगाड़ सामने आए जिनके सामने इंजीनियर तक घुटने टेक दे। यहां बात शराब तस्करी के संदर्भ में हो रही है जिसके लिए तस्करों ने ऐसे-ऐसे नुस्खे अपनाए है कि एक पल के लिए उनकी आक्यू लेवल पर गर्व हो जाए। नया मामला बिहार के गोपालगंज जिले से आया है। गोपालगंज वायरल वीडियो में तस्करों को शराब तस्करी के लिए LPG गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते देखा जा सकता है। बेतिया में घोड़े से शराब तस्करी के बाद गोपालगंज से आया ये देसी जुगाड़ अब चर्चाओं में है। यूजर्स सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर Gopalganj Viral Video को साझा करते हुए इस अद्भुत देसी जुगाड़ की प्रशंसा कर रहे हैं। इसके साथ ही बिहार में शराबबंदी की पोल भी खोल रहे हैं।

शराब तस्करी का देसी जुगाड़, देखें Gopalganj Viral Video

सोशल मीडिया पर गोपालजंग जिले से आया एक वायरल वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है।

Watch Video

फर्स्ट बिहार झारखंड के एक्स हैंडल से जारी गोपालगंज वायरल वीडियो में LPG गैस सिलेंडर देखा जा सकता है। फिर जैसे ही सिलेंडर उल्टा किया जाता है, तो उसकी एक परत नजर आती है। ढ़क्कन की आकार में पनी उस परत को खोलने के बाद एलपीजी सिलेंडर में शराब का जखीरा देखने को मिलता है। तस्करों द्वारा शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे इस देसी जुगाड़ को देख एक पल के लिए आंखें भौचक्का हो जा रही हैं। Gopalganj Viral Video देखकर यूजर्स खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पा रहे हैं और तस्करों को अपने-अपने हिसाब से उपमा दे रहे हैं।

गोपालगंज वायरल वीडियो से पहले बेतिया प्रकरण ने बटोरी थी सुर्खियां

ये हालिया घटनाक्रम है जिसको लेकर इतनी सुर्खियां बन रही हैं। इससे पूर्व बेतिया में एक घोड़ा पकड़ा गया था जिसके पीठ पर लदी गठरी में शराब की बोतले थीं। खबरों के मुताबिक तस्कर घोड़ा के पीठ पर शराब लदी पोटली रखकर उसे बिहार के विभिन्न हिस्सों में भेजते थे। इसके बाद जब पुलिस ने घोड़े को पकड़ा, तो तस्कर खुद फरार हो गए और घोड़ा पुलिस की गिरफ्त में आ गया।ऐसे में अब घोड़े के बाद Gopalganj Viral Video में तस्करों द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर को तस्करी के रूप में अपनाते हुए देखा जा सकता है। गोपालगंज वायरल वीडियो में अपनाया गया ये देसी जुगाड़ इतना चर्चाओं में है कि लोग खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026