---Advertisement---

Greater Noida Viral Video: जरा सी बात पर महिला ने लड़के को बाल पकड़कर घसीटा, भीड़ की खामोशी देख यूजर बोला ‘मर्द क्यों कमजोर होते जा रहे हैं’

Greater Noida Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वो सरेआम लड़के के बाल पकड़कर घसीट रही है। इस दौरान वहां पर मौजूद भीड़ सिर्फ वीडियो रिकॉर्ड कर रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 25, 2025 1:16 अपराह्न

Greater Noida Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Greater Noida Viral Video: पिछले कुछ दिनों से महिलाओं के द्वारा आदमियों पर आत्याचार करने के मामले और वीडियो सोशल मीडिया पर अचानक से बढ़ गए हैं। कुछ केस में तो आदमी आत्महत्या तक कर चुके हैं। इन घटनाओं को देखते हुए कुछ लोगों को तो शादी के नाम से ही खौफ आ रहा है। यही वजह है कि, पुरुषों का बड़ा वर्ग आदमियों के अधिकारों के लिए अलग से आवाज बुलंद कर रहा है। इन तमाम घटनाओं के बीच ग्रेटर नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की सरेआम सड़क पर लड़के को बाल पकड़ कर घसीट रही है और मार रही है। इस दौरान आस-पास आदमियों की भीड़ मौजूद है। लेकिन उसे कोई रोक नहीं रहा है।

सरेआम लड़के के बाल पकड़कर मारती लड़की कैमरे में कैद

ये ग्रेटर नोएडा का वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ShoneeKapoor नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “नोएडा में एक महिला स्कूटर दुर्घटना के बाद एक आदमी को उसके बालों से घसीटती हुई दिखाई दे रही है।फिर से, वहाँ खड़े लोग वीडियो बनाने में व्यस्त हैं। ” वीडियो के ऊपर लिखे आ रहे कैप्शन से पता चलता है कि, ये घटना सुरजपुर ग्रेटर नोएडा गोल चक्कर की है। वीडियो की क्लिप काफी छोटी है। लेकिन अपने आप में एक अलग ही कहानी बयां करती है। इसमें देखा जा सकता है कि, एक लड़की भीड़ के बीच घिरी हुई है। इस दौरान जमीन पर बैठे लड़के के वो बाल पकड़कर घसीट रही है और मार भी रही है. लेकिन हैरानी का बात ये है कि, लड़की को ना तो कोई रोक रहा है और ना ही लड़के को बचा रहा है। वहां पर मौजूद लोग सिर्फ वीडियो बना रहे हैं।

Greater Noida Viral Video देख यूजर्स को आ रहा गुस्सा

ये वायरल वीडियो एक्स पर 25 सितंबर को अपलोड किया गया है। इस पर 8600 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैँ। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘मर्द क्यों कमजोर होते जा रहे हैं’। दूसरा लिखता है, क्या पुलिस इस महिला की टांग में गोली मारेगी। वहीं, तीसरा लिखता है कि, जेंडर अब रिवर्स हो रहा है , आदमी कमजोर हो रहे हैं। ये घटना लोगों को चकित कर रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026