---Advertisement---

Gurugram Viral Video: उफ्फ ये पीड़ा! मृतक अक्षत गर्ग की माता ने की मार्मिक अपील! आरोपी को मिली जमानत पर कही ये बड़ी बात

Gurugram Viral Video: हरियाणा के गुरुग्राम शहर में बीते दिन एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवा अक्षत गर्ग की मौत हो गई थी। गुरुग्राम में बीच सड़क पर हुए इस हादसे से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसमें बाइक सवार अक्षत और कार चालक के बीच तगड़ी भिड़ंत देखी जा सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 20, 2024 4:31 अपराह्न

Gurugram Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Gurugram Viral Video: हरियाणा के गुरुग्राम शहर में बीते दिन एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवा अक्षत गर्ग की मौत हो गई थी। गुरुग्राम में बीच सड़क पर हुए इस हादसे से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसमें बाइक सवार अक्षत और कार चालक के बीच तगड़ी भिड़ंत देखी जा सकती है। इस पूरे प्रकरण में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी कार चालक को मौके से हिरासत में लिया।

हालाकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। गुरुग्राम मार्ग दुर्घटना प्रकरण में अब मृतक अक्षत गर्ग की माता का बयान सामने आया जिनकी मार्मिक अपील सुन आपका गला रुंध जाएगा। उन्होंने आरोपी (कुलदीप ठाकुर) को जमानत मिलने पर सवाल भी किए हैं। इस पूरे प्रकरण से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Gurugram Viral Video)

मृतक युवक की माता का बयान

गुरुग्राम मार्ग दुर्घटना की चपेट में मारे गए युवक अक्षत गर्ग की मां ने मीडिया से बात करते हुए मार्मिक अपील की है। उनका कहना है कि “मैं अपने बेटे के लिए न्याय चाहती हूं। एक गलत व्यक्ति ने मेरे बेटे को मार डाला। मेरा एकमात्र सवाल यह है कि उसे जमानत पर रिहा क्यों किया गया? मेरा बेटा अब नहीं है लेकिन वह (आरोपी) उस रात शांति से सोया होगा। पुलिस हमारी मदद क्यों नहीं कर रही?” अक्षत गर्ग की माता द्वारा कही गई इन बातों से उनकी पीड़ा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

गुरुग्राम में हुआ था हादसा

हरियाणा के गुरुग्राम शहर में स्थित डीएलएफ फेस-3 में बीते दिन एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। दरअसल अक्षत गर्ग नामक युवा अपनी तेज रफ्तार बाइक लिए सड़क पर जा रहा था कि गलत दिशा में आ रही SUV कार से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पुर्जे-पुर्जे उड़ गए और बाइक सवार अक्षत गर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरे प्रकरण से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘वानी मेहरोत्रा’ नामक यूजर की ओर से जारी किया गया है जो कि तेजी से वायरल है और इसे देख लोग दंग रह जा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 31 March 2026

मार्च 30, 2026

Rain Alert 31 March 2026

मार्च 30, 2026

Periods

मार्च 30, 2026

Visakhapatnam News

मार्च 30, 2026

Rajasthan Viral Video

मार्च 30, 2026

Bengaluru Viral Video

मार्च 30, 2026