---Advertisement---

Cricket Viral Video : गजब! हार्दिक ने पहले यूं मंत्र बुदबुदाया, फिर अगले बॉल पर ही इमाम हक को ऐसे करा दिया कैच आउट, देखें शॉकिंग वीडियो

Cricket Viral Video : आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप का रोमांचक मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के खिलाफ खेला जा रहा है। इस महामुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की शुरआती बल्लेबाजी अच्छी रही। लेकिन उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने खेल पर कब्ज़ा कर लिया। भारत के गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान ...

Read more

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 14, 2023 1:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cricket Viral Video : आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप का रोमांचक मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के खिलाफ खेला जा रहा है। इस महामुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की शुरआती बल्लेबाजी अच्छी रही। लेकिन उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने खेल पर कब्ज़ा कर लिया। भारत के गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान के बल्लेबाज हक्के बक्के रह गए। भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने दो विकेट अपने नाम किए। अपना पहला विकेट लेते हुए हार्दिक ने कुछ ऐसा किया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ 13 वा ओवर भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने डाला। ओवर की दूसरी गेंद पर इमाम उल हक ने तीखा चौका लगाया. जिससे पंड्या ना खुश नज़र आए। उसके बाद ओवर की अगली यानी तीसरी गेंद से पहले हार्दिक ने गेंद को हाथ में लेकर कुछ कहा। वो गेंद को हाथ में लेकर कुछ पढ़ते नज़र आए। उसके बाद उन्होंने गेंद डाली। फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं था। इमाम उल हक ने विकेट कीपर को कैच थमा दिया। वह बॉल को सही तरह से टाइम नहीं कर पर और बॉल सीधा विकेटकीपर केएल राहुल के ग्लव्स में चली गई। इस जादुई कारनामे के बाद हार्दिक इमाम को बाय-बाय का इशारा करते नज़र आए।

191 पर सिमटी पाकिस्तान टीम

पाकिस्तान के खिलाफ भारत को गेंदबाजी शानदार रही। भारत के गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पिच पर टिकने का मौका ही नहीं दिया। पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे घुटने टेकती नजर आई और 42.5 ओवर में ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव और रवींद जडेजा सभी ने दो-दो विकेट चटकाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment