---Advertisement---

क्या आप जिस आटे से बनाते हैं रोटी वह है सुपरफूड, जानिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से कैसे बनाए इसे 10 गुना हेल्दी

Healthy Atta: क्या आपका रोजाना खाने वाला आटा हेल्दी है। इसे आप 10 गुना हेल्दी बना सकते है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर सुभाष गोयल ने इसे लेकर जो कहा आइए जानते हैं कैसे आप अपने सुपर फूड को बना सकते हैं और भी हेल्दी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 18, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Healthy Atta
Follow Us
---Advertisement---

Healthy Atta: गेहूं की रोटी को क्या आप भी हेल्दी मानते हैं। अगर हां तो इसे 10 गुना ज्यादा लाभदायक बनाया जा सकता है। यह हम नहीं बल्कि आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर सुभाष गोयल ने एक वीडियो के जरिए लोगों को बताया है। ऐसे में आगे से आप अगर रोजाना खाने वाले आटे को सुपर फूड कहने की गलती कर रहे हैं तो इससे पहले आइए जानते हैं कैसे इसे हेल्दी बनाया जा सकता है। रोजाना आटा गूंदते समय इस तरह से इसे तैयार करें ताकि आप स्वस्थ रह सके। आपको हेल्दी आटा की रोटी खाने से इतने लाभ होंगे और इतना बदलाव होगा कि आपको अंदाजा भी नहीं लग सकता है।

कैसे बनाए Healthy Atta जो है एक्सपर्ट अप्रूव

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट सुभाष गोयल के मुताबिक आप 10 किलो गेहूं के आटे में 1 किलो सोयाबीन और 1 किलो बेसन मिला करके आटा बनाए। आप या तो गेहूं, सोयाबीन और बेसन को एक साथ पिसवा सकते हैं या फिर अलग-अलग लेकर इसे गूंद सकते हैं।

हेल्दी आटा गूंदते समय करें ये काम

हर दिन हेल्दी आटा गूंदने के समय आप इसमें ताजा पत्ता डालें। आप चाहे तो मोनेगा, कड़ी पत्ता, पालक कभी धनिया, पुदीना को डालकर आप इसे गूंद लें। फिर इस रोटी को तभी पर अच्छे से सेक लीजिए। यह रोटी साधारण रोटी से 10 गुना ज्यादा पौष्टिक हो जाती है। यदि आप भी रोजाना की रोटी को सेहत का सुपर फूड बनाना चाहते हैं तो एक्सपर्ट द्वारा सुझाए गए इस ट्रिक को फॉलो कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

हर दिन की रोटी बनाने वाले हेल्दी आटा को लेकर इन बातों को ध्यान रखना है जरूरी

  • रोजाना इस्तेमाल होने वाले आटे के साथ सोयाबीन और बेसन का इस्तेमाल जरूरी है।
  • आटे में किसी भी ताजा पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। चाहे वह पालक हो, धनिया, पुदीना या फिर कड़ी पत्ता हो इससे यह आता और भी फायदेमंद होता है।
  • रोटी बनाने के लिए आप तवे का इस्तेमाल करें ना कि गैस की आग का क्योंकि इसके भी अपने फायदे हैं।

हेल्दी आटा को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बनाने के लिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट द्वारा सुझाए गए इस ट्रिक को आप फॉलो कर सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatehpur Viral Video

अप्रैल 20, 2026

Iron

अप्रैल 20, 2026

Pati Patni Aur Woh Do Teaser

अप्रैल 20, 2026

Viral Video

अप्रैल 20, 2026

Viral Video

अप्रैल 20, 2026

Namita Thapar

अप्रैल 20, 2026