---Advertisement---

Sonu Sood की ‘फतेह’ के लिए Honey Singh का Hitman बना वरदान , New Year की पार्टी में झूमने के लिए हो जाएं तैयार

Honey Singh Hitman Song: हनी सिंह और सोनू सूद का गाना हिटमैन रिलीज कर दिया गया है। इस गाने के आते ही यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 17, 2024 1:22 अपराह्न

Honey Singh Hitman Song
Follow Us
---Advertisement---

Honey Singh Hitman Song: सोनू सूद और हनी सिंह की जोड़ी म्यूजिक जगत में तहलका मचाने के लिए तैयार है। सोनू सूद (Sonu Sood) की अपकमिंग फिल्म फतेह का मोस्ट अवेटेड गाना हिटमैन (Hitman Song) रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में हनी सिंह ने अपनी आवाज और रैप से आग लगा दी है। गाने को रिलीज हुए कुछ ही समय हुआ है और यूट्यूब पर इस पर लाखों व्यूज आ चुके हैं।

Honey Singh और Sonu Sood का Hitman Song हुआ रिलीज

फतेह (Fateh)फिल्म के गाने हिटमैन को Zee Music Company नाम के यूट्यूब चैनल पर 17 दिसंबर यानी की आज ही रिलीज किया गया है।

Watch Video

Video Credit Zee Music Company

इस गाने पर कुछ ही मिनट में 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस गाने में पंजाबी और हरियाणवी शब्दों का मिक्सचर देखने को मिल रहा है। सोनू सूद का लुक हो या फिर हनी सिंह का स्वैग हो दोनों ही लाजवाब हैं। गाने की थीम फुल गैंगेस्टर पर आधारित है। इसमें बंदूक के साथ खूबसूरत लड़कियों के डांस का तड़का लगाया गया है। गाने का म्यूजिक और रैप पार्टी थीम को देखते हुए तैयार किया गया है। इस पूरे गाने को यो यो हनी सिंह के प्रोडक्शन हाउस से तैयार किया गया है। इसमें शानदार म्यूजिक के साथ जबरदस्त शब्दों को जोड़ा गया है। इस पूरे गाने को कंपोज हनी सिंह ने ही किया है।

Fateh फिल्म के इस गाने फैंस बता रहे हिट

हिटमैन गाने ने अभी से ही सोनू सूद की फिल्म फतेह को फैंस के बीच काफी लोकप्रिए कर दिया है। आने वाले समय में फिल्म को हिट कराने में ये गाना एक अच्छी भूमिका निभा सकता है। इस गाने को 72 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 8 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। गाने को सुनने के बाद यूजर्स इसे हनी सिंह का एक शानदार बैक बता रहे हैं। यही वजह है कि, वह कमेंट कर रहे हैं कि, ‘पुष्पा झुकेगा नहीं और हनी सिंह रुकेगा नहीं’। इसके साथ ही कुछ यूजर्स का कहना है कि, ‘यो यो ऐरा बैक हो गया है’। आपको बता दें, सोनू सूद (Sonu Sood) और जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की फिल्म फतेह (Fateh) अगले साल 10 जनवरी को रिलीज की जाएगी। ये एक एक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026