---Advertisement---

WWE के अंदाज में दुल्हन ने बुरी तरह से गर्दन पकड़कर दूल्हे को पटका, Viral Video देख लोगों का घुमा सिर

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियोस वायरल होते रहते हैं उनमें से कुछ दूल्हा दुल्हन की शादी के भी होते हैं। मौजूदा समय में ज्यादातर लोगों को दूल्हा दुल्हन की शादी के वीडियोस काफी पसंद आते हैं। इन वीडियोज में देखा जाता है कि, दूल्हा दुल्हन एक दूसरे के साथ प्रैंक करते हैं। ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 2, 2023 10:35 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियोस वायरल होते रहते हैं उनमें से कुछ दूल्हा दुल्हन की शादी के भी होते हैं। मौजूदा समय में ज्यादातर लोगों को दूल्हा दुल्हन की शादी के वीडियोस काफी पसंद आते हैं। इन वीडियोज में देखा जाता है कि, दूल्हा दुल्हन एक दूसरे के साथ प्रैंक करते हैं। वहीं कुछ वीडियोस में दूल्हे के दोस्त एक ऐसा डांस परफॉर्मेंस कहते हैं जिसे देखकर सभी खुश हो जाते हैं लेकिन मौजूदा समय में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर सभी हैरान हो गए।

WWE के अंदाज में बुरी तरह लड़े दूल्हा-दुल्हन

दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन दूल्हे को गर्दन से पकड़कर बुरी तरह पटक देती है। आपको बता दें कि, ये वीडियो एक रिसेप्शन का है। जिसमें देखा जा सकता है कि, दूल्हा दुल्हन स्टेज पर आते हैं तब तक सब कुछ नॉर्मल होता है लेकिन जैसे ही गाना बजता है वो डब्ल्यूडब्ल्यूई के अंदाज में एक दूसरे के साथ लड़ने लगते हैं। ‌दुल्हन दूल्हे को उठाकर उसे बुरी तरह से पटक देती है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, जब दुल्हन ऐसा करती है तो दूल्हे को काफी ज्यादा चोट भी लग जाती है।

दुल्हन को घोषित किया विजेता

लड़की पहले अपने पति को पेट में लात मारती है उसकी गर्दन पकड़कर उसे उल्टा पटक देती है। यह बिल्कुल डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरह लगता है। इसके बाद एक रेफरी आता है और गिरने के बाद 3 तक गिनती गाकर दुल्हन को विजेता घोषित कर देता है। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कमेंट किया कि, ऐसी बीवी से लड़ने से पहले तुम्हें 10 बार सोचना होगा। वही अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखती हैं कि, यह सचमुच अनोखा था मैं भी अपनी शादी में ऐसी ही एंट्री लूंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Badshah

मार्च 6, 2026

Viral Video

मार्च 6, 2026

Weight Loss

मार्च 6, 2026

Sara Tendulkar

मार्च 6, 2026

Health Tips

मार्च 6, 2026

Naga Chaitanya

मार्च 6, 2026