---Advertisement---

Indore Video Video: ‘आदतन इस टाइप..’ गाय के साथ कुकर्म करने वाले वहशी की पुलिस ने सुनाई डरावनी कहानी, देख यूजर बोला ‘बुल्डोजर कहां गया रे ‘

Indore Video Video: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक आदमी ने गाय के साथ दरिंदगी की थी। अब पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और पूरी घटना की जानकारी दी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 9, 2025 5:52 अपराह्न

Indore Video Video
Follow Us
---Advertisement---

Indore Video Video: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 35 साल के आदमी ने गौ माता के साथ कुकर्म किया है। इस घटना का वायरल वीडियो जब पुलिस के पास पहुंचा तो प्रशासन ने बिना देरी किए आरोपी को पकड़ लिया। इसके साथ ही इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी सिलसिलेवार तरीके से मीडिया के सामने भी रखी। गाय के साथ दरिंदगी करने वाले व्यक्ति का नाम विजय अहिरवार है। वह मजदूरी करता है। उसने इस घटना को 2 अप्रैल की रात को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि, ये पूरी घटना वहां पर लगे CCTV में कैद हो गई थी। फिलहाल अब पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उस रात घटि इस डरावनी घटना के बारे में बताया है। इस वीडियो देख एक यूजर ने बुल्डोजर की मांग की है।

पुलिस अधिकारी ने दी गाय के साथ हुई दरिंदगी की जानकारी

इंदौर में गौ माता के साथ हुई इंसानियत को शर्मसार कर ने वाली घटना के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया है। इसका वीडियो काश/if Kakvi नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में एसएचओ बता रहे हैं कि, आदतन इस टाइप के लोग होते हैं। ये घटना 2 अप्रैल की रात 11.30 बजे की है। मध्य प्रदेश के मंदसौर में रहने वाले विजय अहिरवार को अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। जब आरोपी इस हरकत को अंजाम दे रहा था तो कुछ लोगों ने इसे रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद ये वीडियो इलाके में फैल गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। इसके साथ ही क्षेत्र वासियों की मांग पर उसे पूरे इलाके में घुमाया भी गया है।

Indore Viral Video देख यूजर ने की बुल्डोजर की मांग

पुलिस अधिकारी के द्वारा दी गई इस घटना की जानकारी के वीडियो को एक्स पर 8 अप्रैल को अपलोड किय गया था। इस पर 49000 व्यूज आ चुके हैं वहीं, कई सारे यूजर्स के गुस्से से भरे कमेंट भी आ रहे हैं।

एक यूजर लिखता है कि, “बुल्डोजर कहां है रे”। दूसरा लिखता है, “बहुत ही शर्मनाक और अमानवीय हरकत कानून को सख्त से सख्त कदम उठाना चाहिए।” तीसरा लिखता है, “बस यही देखना बाकी रह गया था। इस दरिंदे को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।”

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gorakhpur Viral Video

सितम्बर 11, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 11, 2026

Parineeti Chopra

सितम्बर 11, 2026

Shriya Saran

सितम्बर 11, 2026

Viral Video

सितम्बर 10, 2026

Rain Alert 11 September 2026

सितम्बर 10, 2026