---Advertisement---

अब रिश्तेदारों की बारी! AK-47 के साथ Jyoti Malhotra की सुरक्षा में तैनात Pakistani, इंतजाम देख YouTuber के करीबियों पर भी उठे सवाल

Jyoti Malhotra Viral Video: स्पाई गर्ल का एक और वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें पाकिस्तान पहुंची YouTuber के लिए चाक-चौबंद देखे जा सकते हैं। इस वायर वीडियो को देख ज्योति मल्होत्री के करीबी रिश्तेदारों पर शक की सुई घूम रही है और यूजर्स कई तरह के सवाल उठा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 26, 2025 2:10 अपराह्न

Jyoti Malhotra Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Jyoti Malhotra Viral Video: तमाम लाव-लश्कर के साथ पड़ोसी मुल्क ने स्पाई गर्ल ज्योति मल्होत्रा की खातिरदारी आखिर क्यों की? अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाने वाले पाकिस्तानियों ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के स्वागत में पलक क्यों बिछाए? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिनका पुख्ता जवाब आना अभी बाकी है। इसी बीच ज्योति मल्होत्रा वायरल वीडियो के नाम से एक प्रकरण सुर्खियों का विषय बन गया है। वायर वीडियो में AK-47 के साथ कई शख्स ज्योति मल्होत्रा की सुरक्षा में तैनात नजर आ रहे हैं। एक सामान्य सी YouTuber के लिए पाकिस्तान में हुआ ये चाक-चौबंद कई सवालों को जन्म देता है। Jyoti Malhotra Viral Video को देख यूजर्स अपने-अपने हिस्से का पक्ष रखते हुए यूट्यूबर के करीबी रिश्तेदारों की जांच कराने की मांग कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि मामले देश की सुरक्षा से जुड़ा है, तो एक-एक पहलु पर बारीकी से जांच होनी चाहिए।

AK-47 के साथ YouTuber की सुरक्षा में तैनात Pakistani, देखें Jyoti Malhotra Viral Video

एक बार फिर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का नाम सोश मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

Watch Video

दरअसल, बाला नामक एक्स हैंडल से जारी ज्योति मल्होत्रा वायरल वीडियो में यूट्यूबर के लिए तमाम लाव-लश्कर देखा जा सकता है। पाकिस्तान की सड़कों पर घूम रही ज्योति मल्होत्रा की सुरक्षा में पाकिस्तानी पुलिस के साथ कुछ अन्य लोग भी तैनात नजर आ रहे हैं। खास बात है कि सुरक्षा में तैनात लोगों के हाथ में AK-47 राइफल टंगा है। एक यूट्यूबर के लिए इतनी सुरक्षा व्यवस्था, ये तो निश्चित रूप से खटक का विषय है। ऐसा पाकिस्तान, जहां के अधिकारी व हुक्मरानों तक की सुरक्षा में ऐसे जवान ना तैनात हों। वहां यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के लिए ऐसी चाक-चौबंद कई सवालों को जन्म देती है। यही वजह है कि Jyoti Malhotra Viral Video को देख यूजर्स का दिमाग हिल जा रहा है और कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के रिश्तेदारों तक पहुंचेगी जांच की आंच?

इस सवाल का पुख्ता रूप से अभी कोई जवाब नहीं दिया जा सकता है। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हो चुकीं यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामलों में जिम्मेदार अफसर नियम-कानून के मुताबिक कार्रवाई को रफ्तार दे रहे हैं। हालांकि, बाला नामक एक्स हैंडल यूजर ने Jyoti Malhotra Viral Video देखकर गंभीर सवाल उठा दिए हैं। यूजर का कहना है कि स्कॉटिश यूट्यूबर कैलम मिल ने यह वीडियो मार्च 2025 में अपलोड किया था। पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा ​​6 लोगों के साथ AK-47 राइफलों से लैस होकर पाकिस्तान की सड़कों पर घूम रही थी। एक साधारण यूट्यूबर के लिए इतनी सुरक्षा क्यों थी? इस ISI एजेंट के दोस्तों और रिश्तेदारों की भी जांच होनी चाहिए।” यही वजह है कि ज्योति मल्होत्रा मामले में जांच की आंच करीबी रिश्तेदारों तक पहुंचने की बात कही जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026