Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो में ओरी , जैस्मीन और फरहाना भट्ट के उड़े होश, नए प्रोमो में दिखा अब तक का सबसे जानलेवा स्टंट!

Khatron Ke Khiladi 15: टीवी की दुनिया के सबसे जबरदस्त रिएलिटी शो कहे जाने वाले खतरों के खिलाड़ी की हर तरफ चर्चा हो रही है। शो 1 अगस्त 2026 से शुरु हो चुका है। इसके नए प्रोमो में बेहद खतरनाक स्टंट दिखाया गया है।

Khatron Ke Khiladi 15

Picture Credit: Google

Khatron Ke Khiladi 15: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर रोहित शेट्टी का सबसे खतरनाक और पसंद किया जाना वाला ‘खतरों का खिलाड़ी’ शो का सीजन 15 अभी हालहि में 1 अगस्त 2026 से शुरु हो चुका है। इस बार इसकी थीम  ‘डर का नया दौर’ रखी गई है। कलर्स टीवी पर इसे शनिवार और रविवार रात 9:00 बजे देख सकते हैं। वहीं, जियो हॉटस्टर पर भी ये उपलब्ध है। इस बार रिएलिटी शो पिछले सभी सीजन से काफी डरावना और हटकर है। ‘खतरों के खिलाड़ी’ का नया प्रोमो आया है। जिसमें रुबिना दिलाइक, ओरी , फरहाना भट्ट और जैस्मीन भसीन काफी खौफ में दिख रहे हैं।

Khatron Ke Khiladi 15 के प्रोमो में दिखा खौंफ

खौफनाक रिएलिटी शो  ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के नए प्रोमो में रोहित शेट्टी द्वारा दिए गए सबसे खतरनाक स्टंट को देखकर ओरी, जैस्मीन और फरहाना भट्ट के होश उड़ गए हैं।

देखें वीडियो

यह प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऊंचाई, पानी और रफ्तार का जानलेवा कॉम्बिनेशन दिखाया गया है। इसके साथ ही बिजली के झटकों के साथ बंद कमरे में धुंए का कहर दिखाया गया है।  प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि, जैस्मीन भसीन की हालत बिगड़ जाती है। जैस्मीन काफी खौफ और सदमे में दिख रही है। इसके साथ ही ओरी , फरहाना भट्ट , रुबिना दिलाइक और गौरव खन्ना की हालत काफी खराब है।

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में क्या है सबसे यूनिक?

इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ काफी हटकर है क्योंकि पूरे दो साल के लंबे इंतजार के बाद इसे लाया गया है। इस बार शो में ‘दर्द’ का असली ऑक्शन देखने को मिल रहा है। वहीं, कंस्टेंट में खौफनाक स्टंट के साथ प्राइवेसी खोने का डर भी है। इस बार कंस्टेंट के सामने कई सारे फिजीकल स्टंट के साथ साइकोलॉजिकल चैलेंज भी हैं। यहां पर नेक्स्ट-लेवल एविएशन स्टंट्स हैं, जिन्हें करने में कंस्टेंट्स की हालत बिगड़ी हुई है।

 

 

 

Exit mobile version