Viral Video:शादीशुदा महिला के घर में प्रेम लुटाना प्रेमी को पड़ा भारी, अंजाम देख कांप उठेगी रुह

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें   परिजनों के द्वारा महिला को बेरहमी से पीटा जा रही है।  ये घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर की बताई जा रही है।  

Viral Video

Picture Credit: Ghar Ke Kalesh X

Viral Video: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अकसर धोखेबाज पार्टनर को रंगे हाथों पकड़ते हुए लोगों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन घटनाओं को देखने के बाद लोगों का रिश्तों से भरोसा उठता जा रहा है। एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर उत्तर प्रदेश के कानपुर से आया है। यहां पर एक शादीशुदा महिला को उसके प्रेमी के साथ घरवालों ने रंगे हाथों घर के अंदर ही पकड़ लिया। इसके बाद ऐसी तालिबानी सजा दी, जिसे देखने वालों की रुह भी कांप रही है और वो सोचने पर मजबूर हैं , क्या इस तरह से किसी को सजा देना ठीक है या फिर गलत है।

क्या हुआ जब शादीशुदा महिला को परिजनों ने प्रेमी संग पकड़ा

घटना से जुडे़ वायरल वीडियो को एक्स पर   Ghar Ke Kalesh नाम के एक् हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले से जुड़ी जानकारी देते हुए लिखा है कि,  ‘एक्स्ट्रा-मैरिटल अफ़ेयर का मामला कानपुर देहात: खिरवां डेरा में 25 साल के पवन को एक शादीशुदा महिला के घर पर उसके साथ पकड़ा गया। परिवार वालों ने दोनों के साथ मारपीट की; वीडियो वायरल हो गया।

देखें वीडियो

पुलिस ने केस दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। जांच चल रही है।’  वीडियो वायरल होने के बाद  उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। इस वीडियो में एक महिला और एक पुरुष के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। आरोप है कि परिजनों ने दोनों को एक साथ पकड़े जाने के बादअभद्र व्यवहार किया और उनके साथ मारपीट की है । इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया जो बाद में वायरल हो गया। परिजनों का व्यवहार महिला के प्रति काफी क्रूरता से भरा हुआ हुआ है। 

Viral Video: पर कानपुर पुलिस की कार्रवाही 

महिला को प्रेमी के साथ पकड़े जाने के बाद परिजनों ने जिस तरह से उसे पीटा है, उसे देखकर हर कोई दंग है। घटना से जुड़ा वीडियो जब इंटरनेट पर वायरल हुआ तो कानपुर पुलिस की तरफ से रिएक्शन भी सामने आ गया है।  पुलिस ने कार्रवाही की जानकारी एक्स पर देते हुए लिखा,  ‘प्रकरण में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर थाना डेरापुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है, नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । इसके साथ ही ADG ZONE KANPUR ने भी पुलिस को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर आदेश देते हुए लिखा , कृपया सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version