---Advertisement---

Chhath पर Khesari Lal ने Neelam Giri संग किया धमाका, ‘परी खातिर पियरी पिया’ Bhojpuri Song कर रहा ट्रेंड

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: छठ पर खेसारी लाल का 'परी खातिर पियरी पिया' Bhojpuri Song रिलीज कर दिया गया है। इसे यूजर काफी पसंद कर रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 4, 2024 1:20 अपराह्न

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song
Follow Us
---Advertisement---

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: 5 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक छठ महापर्व (Chhath Puja 2024) मनाया जाएगा। हर तरफ इस पावन त्योहार की धूम है। बिहार के सबसे बड़े इस त्योहार पर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी ऑन स्क्रीन पत्नी नीलम गिरी (Neelam Giri) के साथ छठ गीत लेकर आए हैं। इस गाने के बोल “परी खातिर पियरी पिया” हैं। गाने में एक्टर नीलम गिरी के साथ डांस कर रहे हैं। इसके साथ ही छठ की खरीददारी करने के लिए सामान भी पूछ रहे हैं। ये गाना त्योहार के साथ पति और पत्नी की खूबसूरत केमिस्ट्री को दिखा रहा है।

Chhath पर Khesari Lal Yadav लेकर आए Neelam Giri संग खास गीत

Video Credit Khesari Music World

इस (Chhath Puja Song 2024) को 2 नवंबर को Khesari Music World नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इस पर 11 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और ये YouTube पर 6 वीं नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। “परी खातिर पियरी पिया” Bhojpuri Song में नीलम गिरी अपने ऑन स्क्रीन पति से छठ का सामान लाने को कह रही हैं। इस पर एक्टर उनसे लिस्ट मांग रहे हैं। इस दौरान दोनों डांस भी कर रहे हैं। गाने में छठ पूजा का पूरा सामान और इसका क्रेज साफ देखा जा सकता है। गाने को खेसारी ने (Shilpi Raj) के संग मिलकर गाया है। इस छठ गीत का म्यूजिक और लिरिक्स लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

‘परी खातिर पियरी पिया’ Bhojpuri Song यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड

ये भोजपुरी गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने की वीडियो को 1 लाख 8 हजार लोगों ने लाइक किया है। इसके साथ ही 10 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। (Pari Khatir Piyari Piya Song) को विशाल भारती ने लिखा है। इसके साथ ही आर्या शर्मा ने इसका खूबसूरत म्यूजिक दिया है। गाना फैंस को इतना ज्यादा पसंद आ रहा है कि, यूजर्स तारीफ भरे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है, “नमन करते हैं खेसारी लाल यादव जैसे गायक को जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को देश और दुनिया में पहुंचाया हर हर महादेव।” दूसरा यूजर लिखता है, बहुत लोग आइल और अभी बहुत लोग अइन्हें लेकिन खेसारी ना बन पई हे।”

इस तरह यूजर्स इसे काफी पसंद करते हुए कमेंट कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026