---Advertisement---

2025 में अभी तक Khesari Lal Yadav या Pawan Singh, जानें किस सुपरस्टार के Bhojpuri Song ने बटोरे ताबड़तोड़ व्यूज?

Pawan Singh: इस साल अभी तक कई भोजपुरी सॉन्ग आ चुके हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे यूट्यूब पर 2025 में किसके Bhojpuri Song ने सबसे ज्यादा व्यूज बटोरे हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 30, 2025 12:48 अपराह्न

Pawan Singh
Follow Us
---Advertisement---

Pawan Singh: वैसे तो भोजपुरी सिनेमा में कई सितारे हैं, लेकिन चर्चा सबसे ज्यादा Power Star Pawan Singh और Trending Star Khesari Lal Yadav की होती है। आज हम आपको बताएंगे के साल 2025 में किस भोजपुरी एक्टर के सॉन्ग ने यूट्यूब पर सबसे ज्यादा व्यूज बटोरे हैं। इन चार महीनों में वैसे तो इन दोनों सितारों के कई Superhit Bhojpuri Song आए हैं। लेकिन YouTube पर जनता ने किसे प्यार दिया है, इस आर्टिकल के जरिए आपको पता चलेगा?

Khesari Lal Yadav और Sonam Malik के Bhojpuri Song पर फैंस ने कितना लुटाया प्यार?

Video Credit: Annapurna Films

साल की शुरुआत में 4 जनवरी को Khesari Lal Yadav और Dimpal Singh का एक New Bhojpuri Song 2025 ‘कलम चबाs गईनी’ रिलीज किया गया था। Annapurna Films यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुए इस गाने पर 4 महीनों में अभी तक 73 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। खबर लिखे जाने तक 5 लाख 91 हजार लोग इसे लाइक कर चुके हैं। इस भोजपुरी सॉन्ग में खेसारी लाल और डिंपल सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल थी। यही वजह है कि, चंद महीनों में इस गाने ने रिकॉर्ड कायम कर लिया। पति और पत्नी की नोंकझोक लोगों को खूब पसंद आयी।

Pawan Singh और Dimpal Singh के ‘कलम चबाs गईनी’ Bhojpuri Song को कितने मिले व्यूज?

Video Credit: Saregama Hum Bhojpuri

इस साल भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने वैसे तो कई सारे हिट Bhojpuri Song किए हैं। लेकिन अभी तक एक्टर के ‘आरा के ओठलाली’ गाने ने सबसे ज्यादा YouTube पर व्यूज बटोरे हैं। इस गाने में एक्टर के साथ Sonam Malik थीं। इस गाने को खेसारी लाल के गाने के दूसरे दिन यानी 5 जनवरी को रिलीज किया गया था। इस वीडियो सॉन्ग पर 52 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। इसे 6 लाख 69 हजार लोगों ने लाइक किया है। इस रोमांटिक सॉन्ग से इस जोड़ी ने तहलका मचा दिया था।

Trending Star या Power Star जानें किसके भोजपुरी सॉन्ग पर आए सबसे ज्यादा व्यूज?

पवन सिंह और और खेसारी लाला यादव के भोजपुरी सॉन्ग 2025 में आगे-पीछे ही रिलीज किए गए थे। लेकिन व्यूज के मामले में Trending Star के ‘कलम चबाs गईनी’ को 73 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं, पावर स्टार पवन सिंह के ‘आरा के ओठलाली’ गाने पर 52 मिलियन व्यूज हैं। ऐसे में यूट्यूब का किंग अभी तक खेसारी हैं, ये कहना गलत नहीं होगा।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026