Lucknow Viral Video: सोशल मीडिया पर महिला को पीटते हुए एक दरिंदे आदमी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो सरेआम महिला को ट्रेन के नीचे फेंकने की कोशिश भी कर रहा है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, वहां पर मौजदू सेकड़ों की भीड़ सिर्फ चुपचाप खड़े होकर नजारा देखती रहती है। ये घटना लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है।महिला के साथ सरेआम मारपीट और बदसलूकी का एक बेहद विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना पर पुलिस की तरफ से भी प्रतिक्रिया आयी है।
रेलवे स्टेशन पर महिला को क्रूरता से दरिंदे ने पीटा
चारबाग रेलवे स्टेशन पर महिला को पीटते आदमी के वायरल वीडियो को एक्स परAbhimanyu Singh नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ‘एक अकेली महिला पर मर्दानगी दिखाता नामर्द, तमाशा देखते बुजदिल।यह मामला लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है, जहां बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में सीट पर सामान रखने को लेकर हुए विवाद के बाद, ट्रेन से उतरते समय एक अधेड़ व्यक्ति महिला के ऊपर टूट पड़ता है, धक्का देते हुए जमकर पीटता है, महिला को ट्रेन के नीचे धकेलने का प्रयास करता है।’
देखें वीडियो
🚨 एक अकेली महिला पर मर्दानगी दिखाता नामर्द, तमाशा देखते बुजदिल🚨
यह मामला लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है, जहां बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में सीट पर सामान रखने को लेकर हुए विवाद के बाद, ट्रेन से उतरते समय एक अधेड़ व्यक्ति महिला के ऊपर टूट पड़ता है, धक्का देते हुए… pic.twitter.com/S6m2xcABP7
— Abhimanyu Singh (@Abhimanyu1305) June 23, 2026
विवाद का असली कारण स्पष्ट नहीं है। लेकिन महिला को जिस तरह से वो पीट रहा है। वो दिल दहला देने वाला है।इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा और वहां मौजूद भीड़ की संवेदनहीनता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Lucknow Viral Video पर पुलिस का रिएक्शन
महिला को पीटते आदमी पर यूपी पुलिस की तरफ से प्रतिक्रिया भी आयी है। SP GRP LUCKNOW ने एक्स पर लिखा, पुलिस विभाग ने संबंधित अधिकारी या टीम को इस मामले पर ज़रूरी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
यदि शिकायतकर्ता को और अधिक सहायता चाहिए, तो वे दो तरीकों से संपर्क कर सकते हैं। अपना मोबाइल नंबर पुलिस के इनबॉक्स में भेज सकते हैं।दिए गए नंबर 945440 2545 पर सीधे कॉल कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
