---Advertisement---

‘मुझे गंदे-गंदे वीडियो दिखाया..,’ Mainpuri में BJP नेत्री के सुपुत्र का कारनामा वायरल, पीड़ित पत्नी ने रो-रोकर लगाए गंभीर आरोप

Mainpuri Viral Video सामने आने के साथ ही सनसनी मची है और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने जबरन अश्लील वीडियो दिखाकर सारी हदें पार कर दी थीं। इसके अलावी महिला ने सास व पति पर प्रताड़ना के आरोप भी लगाए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 31, 2025 12:57 अपराह्न

Mainpuri Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Mainpuri Viral Video: एक बेहद गंभीर मामला यूपी के मैनपुरी से सामने आया है, जहां बीजेपी नेत्री की पुत्रवधु ने अपने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता महिला ने कहा है कि उसका पति उसे जबरन गंदे-गंदे वीडियो दिखाता है। मैनपुरी वायरल वीडियो के नाम से सुर्खियां बटोर रहा है ये प्रकरण सियासी गलियारे का तापमान भी बढ़ा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति शुभम गुप्ता (पुत्र सीमा गुप्ता बीजेपी महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष) के अवैध संबंध हैं जिसके अश्लील वीडियो वो आए दिन दिखाते रहता है। पीड़िता ने Mainpuri Viral Video में कहा कि तमाम शिकायतों के बाद परिवार कोई रास्ता नहीं निकालता, और मुझे प्रताड़ित करने का काम किया जाता है। मैनपुरी से आए इस प्रकरण के वायरल होते ही सपा मुखिया अखिलेश यादव से लेकर अन्य तमाम लोग BJP पर निशाना साध रहे हैं।

BJP नेत्री के सुपुत्र पर पीड़िता का गंभीर आरोप, देखें Mainpuri Viral Video

लेटेस्टली की एक खबर के मुताबिक शीत गुप्ता ने अपने पति शुभम गुप्ता पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Watch Video

https://twitter.com/TweetAbhishekA/status/1928457465391133125

अभिषेक आनंद के एक्स हैंडल से जारी मैनपुरी वायरल वीडियो में उन आरोपों का जिक्र है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने गैर महिला संग अश्लील वीडियो बनाए है। इसके अलावा पीड़िता ने पति पर गंदे वीडियो दिखाकर टॉर्चर करने और मां के BJP नेता होने का धौंस दिखाने का आरोप भी लगाया है। Mainpuri Viral Video सामने आने के बाद चर्चाओं का एक नया दौर शुरू है। जहां एक ओर विपक्ष इस पूरे प्रकरण में बीजेपी को आड़े हाथ ले रहा है। तो वहीं बीजेपी फिलहाल चुप्पी साधे नजर आ रही हैं।

पुलिस ने लिया मैनपुरी वायरल वीडियो का संज्ञान

सुर्खियों में छाए Mainpuri Viral Video से जुड़े प्रकरण में पुलिस की एंट्री हो गई है। मैनपुरी पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि मैनपुरी वायरल वीडियो के संबंध में विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित है प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को सतर्क दृष्टि रखते हुए कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 2 June 2026

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 1, 2026