DNP India Hindi

देसी घी के लिए घंटों गैस के पास रहने की नहीं है जरूरत, मलाई से मिनटों में इस तरह करें तैयार

Malai to Ghee

Photo Credit- Google Malai to Ghee

Malai to Ghee: घी रोजमर्रा की जिंदगी में काफी आवश्यक रसोई की सामग्री है जिसका इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह बाजार से खरीदना काफी महंगा होता है। घर में Ghee निकालते हुए भी आपने देखा होगा जिसके लिए घंटो गैस के पास खड़े रहने की जरूरत पड़ती है। मलाई से घी निकालने के लिए अगर हम यह कहें कि आपको अब घंटों नहीं सिर्फ 10 मिनट की जरूरत है। कुकर की मदद से आप सिर्फ 10 मिनट में घी बना सकते हैं तो शायद आपको हैरानी हो लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आप भी Malai to Ghee ट्रिक को एक बार आजमा सकते हैं जो वाकई काफी आसान है।

Malai To Ghee Recipe देखें जो है काफी आसान

इंस्टाग्राम से इस वीडियो को शेयर किया गया है जहां महिला बताती है कि मलाई से घी निकालने में उसे सिर्फ 10 मिनट लगे। इसके लिए क्या करें आइए जानते हैं महिला का स्पेशल ट्रिक जो आपकी मदद कर सकती है।

कुकर से बने हुए Ghee का ट्रिक काफी जबरदस्त

कुकर में मलाई से बने हुए 10 मिनट वाले इस घी को आप भी बना सकते हैं अगर आप भी घंटों खड़े होकर गैस के पास घी बनाते हैं। Ghee बनाने का यह ट्रिक काफी आसान लगता है और इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। जहां घी बनाने के लिए घंटों लग जाते हैं तो वहीं कुकर से बने हुए इस घी का ट्रिक काफी जबरदस्त है।

Exit mobile version