---Advertisement---

Meerut Viral Video: फौजी से पंगा लेकर बुरे फंसे टोलकर्मी, पहले टोल प्लाजा की तोड़फोड़, फिर 20 लाख का जुर्माना और अब ठोकी गई संगीन धाराएं , जानें ताजा अपडेट

Meerut Viral Video: टोल कर्मियों के द्वारा फौजी की पिटाई का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। टोल प्लाजा पर एक के बाद एक करके कई सारे एक्शन हुए हैं। इसके साथ ही आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस भी दर्ज हुआ है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 19, 2025 12:01 अपराह्न

Meerut Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Meerut Viral Video: आईडी कार्ड दिखाने के बाद भी मेरठ के भुनी टोल प्लाजा में फौजी कपिल सिंह और उनके भाई को जिस तरह से टोल कर्मियों ने पीटा है। उसे देखने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। यही वजह है कि, सेना के जवान की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पहले तो गांव वालों ने टोल प्लाजा को तोड़ाफोड़ा, इसके बाद टोल प्लाजा पर कड़ा एक्शन ले लिया गया है। इस घटना के बाद यूपी पुलिस ने पहले ही एक्शन लेते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अब खबर है कि, सेना के जवान से मारपीट करने वाले सभी आरोपियों पर संगीन धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

Meerut Viral Video के आरोपियों पर किन धाराओं में हुआ एक्शन

NBT में छपी खबर के अनुसार, फौजी की पिटाई के मामले में गिरफ्तार हुए सभी लोगों पर 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352 और 109(1) जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इनमें सेना के सिपाही के अपमान से लेकर जान से मारने जैसी धाराएं शामिल हैं। इन सभी धाराओं में जुर्माना और 10 साल से ज्यादा तक की जेल है।

मेरठ के टोल प्लाजा पर क्या हुआ था?

मेरठ-करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग NH-709A के भुनी टोल प्लाजा पर 17 अगस्त की रात को भारतीय सेना के जवान कपिल और उनके भाई को टोल कर्मियों ने खंभे से बांधकर पीटा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद आरोपियों पर प्रशासन की तरफ से एक्शन ले लिया गया है।

मेरठ के भुनी टोल प्लाजा पर बड़ा एक्शन

इस घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल प्लाजा पर घटि घटना पर कड़ा एक्शन लिया। पहले तो टोल प्लाजा का ठेका लेने वाली मेसर्स धरम सिंह एंड कंपनी पर 20 लाख का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद ठेके को रद्द कर दिया गया है। अब ये कंपनी कभी भी टोल प्लाजा से जुड़े काम का हिस्सा नहीं बन सकेगी।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026