---Advertisement---

Migraine: दवाई लेने के बाद भी सिर दर्द से हैं परेशान? इन 7 आदतों को बदलने से मिलेगा आराम

Migraine: सिर दर्द की समस्या से क्या आप भी हैं परेशान, अक्सर लाइफस्टाइल में स्ट्रेस और टेंशन लेने की वजह से सिर दर्द होता है लेकिन कभी-कभी कुछ लोगों को बहुत अधिक सर दर्द होता है जो माइग्रेन का सामना कर रहे होते हैं। अगर आप भी सिर दर्द से परेशान हैं और रोज-रोज दवाई ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 5, 2024 4:31 अपराह्न

Migraine
Follow Us
---Advertisement---

Migraine: सिर दर्द की समस्या से क्या आप भी हैं परेशान, अक्सर लाइफस्टाइल में स्ट्रेस और टेंशन लेने की वजह से सिर दर्द होता है लेकिन कभी-कभी कुछ लोगों को बहुत अधिक सर दर्द होता है जो माइग्रेन का सामना कर रहे होते हैं। अगर आप भी सिर दर्द से परेशान हैं और रोज-रोज दवाई ले रहे हैं तो क्या दवाई लेने से सिर दर्द दूर हो जाएगा। या सच है कि हर दिन दवाई लेना आपके शरीर के लिए नुकसानदायक है। ऐसे में जरूरी है कि आप उन ट्रिगर पॉइंट्स को ध्यान दें जिसकी वजह से सिर दर्द की समस्या होती है। डॉक्टर प्रियंका शेहरावत के अनुसार इन 7 बातों को ध्यान में रखने पर आप माइग्रेन को ट्रिगर करने से बच सकते हैं।

खाली पेट

खाली पेट रहने से सिर दर्द की समस्या बढ़ती है। अगर आपके पेट में कुछ भी नहीं है और आप भूख से परेशान है लेकिन फिर भी खाना नहीं खा रहे हैं तो आपको दर्द होगा।

मील टाइमिंग पर दे ध्यान

न सिर्फ खाना खाना जरूरी है बल्कि इसकी टाइमिंग भी बेहद जरूरी है। हैप्पी और हेल्दी रहने के लिए यह जरूरी है कि आप अपने खाने की रूटीन सेट करें और एक फिक्स टाइम पर खाना खाए। किसी भी समय खाना खा लेने या भूखे पेट रहने से आप माइग्रेन की समस्या को ट्रिगर कर सकते हैं।

धूप में निकलने से करें परहेज

धूप में निकलने से सिर दर्द की समस्या बढ़ जाती है और ऐसे में माइग्रेन से पीड़ित लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे परहेज करने में ही फायदा है।

लॉन्ग ट्रैवल भी है ट्रिगर प्वाइंट

अगर आप किसी लंबे यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको थकान होगी और ऐसे में आप सिर दर्द की समस्या से परेशान हो जाएंगे। लंबे यात्रा पर जाने से पहले यह जरूरी है कि आप अपने डॉक्टर से बात कर ले क्योंकि माइग्रेन की समस्या होने पर दवाई भी असर नहीं करती है।

गुस्सा

आजकल अग्रेशन हर किसी में है और गुस्से की वजह से कई बीमारियां भी घेर लेती है लेकिन क्या आपको पता है कि गुस्सा माइग्रेन को भी ट्रिगर करता है। जी हां, अक्सर स्ट्रेस की वजह से गुस्सा आता है। ऐसे में अपने आप को जहां तक हो सके खुश रहें।

नींद की समस्या

नींद की समस्या से ग्रसित है और आपके सिर में दर्द रहता है तो यह माइग्रेन को ट्रिगर करता है। ऐसे में जहां तक हो सके भरपूर नींद ले। इसके लिए आप डॉक्टर से एडवाइस लेकर तकिया का इस्तेमाल करें।

स्क्रीन टाइम भी है ट्रिगर

आजकल की जिंदगी में मोबाइल और लैपटॉप के बिना कुछ भी पॉसिबल नहीं है लेकिन क्या आपको पता है स्क्रीन टाइम ज्यादा रहने से भी सिर दर्द की समस्या होती है। ऐसे में जहां तक हो सके इससे परहेज करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026