---Advertisement---

Moradabad Viral Video: अवैध वसूली का आरोप! गुस्साए ग्रामीणों ने युवक की मौत के बाद पुलिस पर बोला धावा; मचा हड़कंप

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद जिला सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। इसका कारण है मुरादाबाद (Moradabad) जिले के थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के अन्तर्गत ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से हुई घटना।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 27, 2024 1:56 अपराह्न | Updated: सितम्बर 27, 2024 2:31 अपराह्न

Moradabad Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद जिला सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। इसका कारण है मुरादाबाद (Moradabad) जिले के थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के अन्तर्गत ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से हुई घटना। जानकारी के मुताबिक ठाकुरद्वारा थाना के अंतर्गत दलपतपुर गांव में ट्रैक्टर-ट्राली (Moradabad Tractor Trolley Accident) पलटने से युवक की मौके पर मौत हो गई।

घटना में पुलिस के दो जवानों पर अवैध वसूली के आरोप भी लगे हैं। घटना से आहत स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस के जवानों पर धावा बोल दिया। मुरादाबाद में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई भिड़ंत का वीडियो (Moradabad Viral Video) अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों ने लगाया अवैध वसूली का आरोप!

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दलपतपुर गांव में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने (Moradabad Tractor Trolley Accident) से हुई घटना के बाद तनाव का माहौल है। जानकारी के मुताबिक इस प्रकरण में ग्रामीणों ने पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुलिस वालों ने अवैध वसूली के लिए खाली ट्रैक्टर ट्रॉली का जीप से पीछा किया।

पुलिस द्वारा ट्रैक्टर का पीछा करने के कारण ही ये हादसा हुआ और ट्रैक्टर चालक युवक लोकेश ऊर्फ सोनू की मौत (Moradabad ruckus after villager died) हो गई। Moradabad Viral Video से जुड़ा प्रकरण सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उनकी भिड़ंत पुलिस वालों से हुई। ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई भिड़ंत का वीडियो ‘सचिन गुप्ता’ नामक एक्स हैंडल यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में पुलिस बल और ग्रामीणों को एक-दूसरे से हाथापाई करते देखा जा सकता है।

Moradabad पुलिस अधिक्षक का पक्ष

ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई हाथापाई के बाद स्थिति बेहद तनावपूर्ण है। Moradabad Viral Video का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिक्षक ने भी अपना पक्ष जारी किया है। उनका कहना है कि मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। इस प्रकरण में मृतक युवक के परिजनों और ग्रामीणों द्वारा लगाए आरोप (अवैध वसूली) गंभीर है।

पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिक्षक का कहना है कि मामले में दो नामजद और दो-तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026