---Advertisement---

MP News: राममय हुआ भोपाल, CM Mohan Yadav ने हजारों भक्तों के साथ पढ़ा हनुमान चालीसा; देखें वीडियो

MP News: अयोध्या मे 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है। इस दौरान प्रभु श्री रामलला की प्रतिमा मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में लोग पूजन-पाठ व अनुष्ठान की शुरुआत कर रहे हैं और रामलला की प्रार्थना कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 20, 2024 2:53 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: अयोध्या मे 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है। इस दौरान प्रभु श्री रामलला की प्रतिमा मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में लोग पूजन-पाठ व अनुष्ठान की शुरुआत कर रहे हैं और रामलला की प्रार्थना कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल भी राममय होती नजर आई है। दरअसल राज्य के बैरागढ़ नगर के हेमू कालानी स्टेडियम में रामभक्तों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ किया गया है।

मध्य प्रदेश (MP News) के हेमू कालानी स्टेडियम में आयोजित किए गए हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पहुंचे। उन्होंने इस दौरान 11000 रामभक्तों के साथ श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। सीएम मोहन यादव ने हनुमान जी की अराधना करने का वीडियो अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी किया है जिसको लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

राममय हुआ भोपाल (MP News)

अयोध्या के राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममय होता नजर आ रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों में राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस अवसर को खास बनाने में जुटे हैं और शोभायात्रा से लेकर धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन किए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश (MP News) की राजधानी भोपाल के साथ राज्य के अन्य नगर भी इन दिनों राममय होते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व ही भोपाल के हेमू कालानी स्टेडियम को सजाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया है। इस दौरान सीएम मोहन यादव भी श्री हनुमान जी की अराधना में शामिल हुए और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नजर आए। उनके साथ इस आयोजन में राज्य के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल व अन्य जनप्रतिनिधी भी मौजूद रहे।

इस पूरे प्रकरण का वीडियो उन्होंने अपने आधिकारि एक्स हैंडल से जारी किया है जिसमें वो हजारों भक्तों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

CM Mohan Yadav का संबोधन

भोपाल के हेमू कालानी स्टेडियम’ दशहरा मैदान में श्री हनुमान चालीसा पाठ करने के बाद सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कही अहम बातों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि “500 साल से हमारी पीढियां इस दिन के इंतजार में रही हैं। हम खुशनसीब हैं जो इस अवसर का साक्ष्य बन रहे हैं।” सीएम मोहन यादव ने ये भी स्पष्ट किया कि “मंदिर का बनना अखंड भारत की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 8, 2026

Rain Alert 9 September 2026

सितम्बर 8, 2026

Viral Video

सितम्बर 8, 2026

Nikki Tamboli

सितम्बर 8, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

सितम्बर 8, 2026

Viral Video

सितम्बर 8, 2026