---Advertisement---

अब गमला से क्यों खेलने लगे Nitish Kumar? Tej Pratap Yadav के बाद Bihar में मुख्यमंत्री की करतूत वायरल, देखें चर्चित Video

Nitish Kumar Viral Video एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कभी अधिकारी को हाथ जोड़ने, तो कभी पीएम मोदी के पैर छुने को लेकर चर्चा बटोर चुके नीतीश कुमार ने अबकी बार एक अधिकारी के सिर पर गमला रख दिया। इस पूरे प्रकरण की चर्चा तेज हो गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 26, 2025 3:47 अपराह्न | Updated: मई 26, 2025 5:20 अपराह्न

Nitish Kumar Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Nitish Kumar Viral Video: चर्चाओं में बना रहना यूं तो राजनेताओं की आदत होती है, लेकिन उन राजनेताओं में भी बिहार सीएम नीतीश कुमार का खास स्थान है। दरअसल, एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों का विषय बना है जिसमें नीतीश कुमार एक अधिकारी के सिर पर फूल का गमला रखते नजर आ रहे हैं। नीतीश कुमार वायरल वीडियो के सामने आते ही कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। मुख्यमंत्री की इस करतूत पर जहां एक ओर फिर विपक्ष को बोलने का मौका मिल गया है, वहीं कई ऐसे भी यूजर्स हैं जो सीएम के स्वास्थ्य पर सवाल उठा रहे हैं। इन सबसे इतर एक बात कही जा सकती है कि Nitish Kumar Viral Video सामने आने से तेज प्रताप यादव का मामला थोड़ा दब गया है। अब बिहार के विभिन्न चौक-चौराहों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी करतूत से चर्चा का स्थान ले लिया है।

भरे मंच पर Bihar CM की अजीबोगरीब हरकत, देखें Nitish Kumar Viral Video

कभी अधिकारी को हाथ जोड़ते, तो कभी पीएम मोदी का पैर पकड़ते नीतीश कुमार अब एक अधिकारी के सिर पर गमला रखते देखे गए हैं।

Watch Video

मुकेश सिंह नामक एक्स हैंडल से जारी नीतीश कुमार वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री की हरकत साफ तौर पर देखी जा सकती है। पूरा मामला नियुक्ति पत्र वितरण समारोह से जुड़ा है। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटने पहुंचे थे। इसी दौरान ACS एस सिद्धार्थ ने फूल भरा गमला देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। Bihar CM ने गमला ले लिया और उसे अधिकारी के सिर पर रख दिया। Nitish Kumar Viral Video में इस पूरे प्रकरण को आसानी से देखा जा सकता है। अब ये मामला तेजी से सियासी गलियारों के साथ बिहार के विभिन्न चौक-चौराहों पर सुर्खियों का विषय बना है। लोग अपने-अपने हिसाब से इस पूरे प्रकरण की समीक्षा करते हुए पक्ष रख रहे हैं।

Tej Pratap Yadav के बाद Bihar में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की करतूत वायरल!

थोड़ा फ्लैशबैक में जाइए तो बीते कल बिहार का सियासी पारा तब चढ़ गया, जब अनुष्का यादव के साथ तेज प्रताप यादव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। इसके बाद मामला तेजी से बढ़ा और पूर्व सीएम लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को RJD की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया। ऐसा होते ही Tej Pratap Yadav के नाम को लेकर खूब सुर्खियां बनीं। हालांकि, अब Nitish Kumar Viral Video के सामने आने के बाद RJD नेता की चर्चा कम हो गई हैं और केन्द्र में बिहार सीएम आ गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026