---Advertisement---

‘हम अपने घर में महफूज नहीं…’ 17 वर्षीय पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार की हत्या के बाद लड़कियों ने एक सुर में उठाई आवाज; वीडियो वायरल

Pakistani Girls React to Tiktok Star Murder: पाकिस्तान में एक 17 वर्षीय लड़की की हत्या के बाद सनसनी मच गई है। आरोपी ने घर में घुसकर हत्या को अंजाम दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 8, 2025 5:59 अपराह्न

Pakistani Girls React to Tiktok Star Murder
Follow Us
---Advertisement---

Pakistani Girls React to Tiktok Star Murder: पाकिस्तान में एक 17 वर्षीय लड़की की हत्या के बाद सनसनी मच गई है। कातिल ने लड़की के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। दरअसल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ इस्लामाबाद में रहती थी। पाक पुलिस के मुताबिक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और उसकी उम्र 22 साल है। लड़का कई बार टीक टॉक स्टार को प्रपोज कर चुका था। इस घटना के बाद युवाओं के बीच आक्रोश, खासकर लड़कियों के बीच में, बीबीसी से बात करते हुए कई लड़कियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए आपको समझाते है कि क्या है पूरा मामला (Pakistani Girls React to Tiktok Star Murder)।

17 वर्षीय पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार की हत्या के बाद इलाके में सनसनी

पाक पुलिस के मुतााबिक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ इस्लामाबाद में रहती थी। वहींं आरोपी कई बार उसे प्रपोज कर चुका था, लेकिन हर बार सना ने उसे मना कर दिया था। आरोपी 10वीं पास है और बेरोजगार है। उस दिन आरोपी सना यूसुफ का रिश्तेदार बनकर आया था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सना के घर के बाहर कुछ देर बात की, इसके बाद वह घर में घूस गया और बहुत नजदीक से उस युवती को गोली बार दी, जिसके बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान हो सकी, साथ ही पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल और सना के मोबाइल को बरामद कर लिया है। (Pakistani Girls React to Tiktok Star Murder) वहींं अब हत्या के बाद पाकिस्तान की लड़कियां जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रही है।

Pakistani Girls React to Tiktok Star Murder पर लड़कियों ने दी प्रतिक्रिया

बता कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे BBC News Hindi से शेयर किया गया है, जहां कई लड़कियां सना की मौत केे बाद प्रतिक्रिया देती हुए नजर आ रही है। एक लड़की कहती है कि “एक 17 साल की लड़की को उसके अपने घर में मारा गया है, घर मेरे ख्याल से एक वंदे का समय सेफ प्लेस होता है”। वहीं दूसरी लड़की कहती हुई नजर आ रही है कि “लड़कियों को ही पिसा जाता है, कभी कोई इल्जाम लगाया जाता है, कभी कुछ किया जाता है,

कभी बिना आरोप के”, वही एक और लड़की कहती है कि “एक औरत अपने घर में महफूज नहीं है। क्या हम भी किसी को जवाब नहींं दे सकते, अपने हक के लिए हम आवाज नहीं उठी सकते, अगर हम आवाज उठाएंगे तो हमे मार दिया जाएगा”। बता दें कि इस मामले के बाद लोगों के अंदर गुस्सा है, खासकर लड़कियों के अंदर।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026