---Advertisement---

यह कैसी गुंडागर्दी? Bihar Band के दौरान Pappu Yadav के समर्थकों का आंतक, ऑफिस जा रहे सख्स को बेरहमी से पीटा; देखें वीडियो

Pappu Yadav: बिहार बंद के बीच कई जगहों पर तोड़फोड़ की खबरे सामने आ रही है, जहां आगजनी समेत कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 12, 2025 4:42 अपराह्न

Pappu Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Pappu Yadav: निर्दलीय और पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने आज बीपीएसई एग्जाम में हुई धांधली और पेपर कैंसिल को लेकर Bihar Band का ऐलान किया है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच Pappu Yadav के समर्थकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां बंद की आड़ में समर्थक ऑफिस जा रहे एक युवक को बेरहमी से पिटते हुए नजर आ रहे है, बीच बचाव के बाद जैसे तैसे युवक वहां से निकल सका, इसके अलावा भी सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जहां तोड़फोड़ और आगजनी की वीडियो सामने आ रही है।

Pappu Yadav के समर्थकों ने युवक को बेरहमी से पीटा

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को FirstBiharJharkhand ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है। वायरल वीडियो में भीड़ ने बाइक पर जा रहे एक सख्स को घेर लिया है और कुछ लोग इस भीषण ठंड में उसे बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे है। जानकारी के मुताबिक यह घटना कटिहार की है, जहां सुबह ऑफिस जाते वक्त भीड़ ने Bihar Band के ऐवज में उस व्यक्ति को पीटना शुरू कर देते है,

हालांकि वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने जैसे तैसे व्यक्ति को वहां से निकाला, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ऐसी गुंडागर्दी आखिर क्यों, क्या एक व्यक्ति अपने काम से बाहर निकल सकता? ऐसे कई सवाल है जो इस बिहार बंद को लेकर उठ रहे है।

कई जगहों पर कई गई तोड़फोड़

गौरतलब है कि Pappu Yadav द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान कई हिंसक घटनाएं भी सामने आ रही है, कई जगहों पर आगजनी देखी जा सकती है, तो कही भीड़ ने कई गाड़ियों को अपना शिकार बनाया है, कई ट्रक के शीशें तक तोड़ दिए गए है, इसके अलावा कई जगहों पर दुकानदारों को जबरदस्ती दुकान बंद करने को लेकर धमकाया जा रहा है। गौरतलब है कि बीपीएसीई में गड़बड़ी को लेकर लगातार छात्र आंदोलन कर रहे है, वहीं अब बिहार के कई दिग्गज नेता भी इस आंदोलन में कूद पड़े है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Iran News

मार्च 1, 2026

US Israel Iran War

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026