---Advertisement---

‘देवता का अर्थ..’, अमेरिकी धरती पर ये क्या बोल गए Rahul Gandhi? जानें क्यों वायरल हुआ Congress नेता के बयान से जुड़ा क्लिप?

Rahul Gandhi Viral Video: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने टेक्सास में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के एक कार्यक्रम में भारतीय लोगों के समक्ष देश से जुड़े कई अहम पहलुओं पर अपना पक्ष रखा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 9, 2024 1:48 अपराह्न

Rahul Gandhi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi Viral Video: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने टेक्सास में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के एक कार्यक्रम में भारतीय लोगों के समक्ष देश से जुड़े कई अहम पहलुओं पर अपना पक्ष रखा है। (Rahul Gandhi Viral Video)

राहुल गांधी ने इस दौरान ‘देवता’ शब्द की एक परिभाषा भी गढ़ी है जिससे जुड़ा क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राहुल गांधी का कहना है कि “देवता का अर्थ उस व्यक्ति से है जिसकी आंतरिक भावनाएँ, बाहरी अभिव्यक्ति के समान हों। अर्थात वह पूर्णतः पारदर्शी प्राणी हो।” राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस बयान को लेकर अब खूब सुर्खियां बन रही हैं।

Rahul Gandhi ने बताया ‘देवता’ का अर्थ

राहुल गांधी ने आज अमेरिका के टेक्सास शहर में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास द्वारा आयोजित किए गए एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ‘देवता’ का अर्थ बताया है। राहुल गांधी ने कहा है कि “भारत में देवता का अर्थ भगवान नहीं है और इस शब्द का मतलब एक ऐसा व्यक्ति है जिसकी आंतरिक भावनाएं उसकी बाहरी अभिव्यक्ति के समान ही हैं और वो पूरी तरह से पारदर्शी है। यदि कोई व्यक्ति मुझे वह सब कुछ बताता है जिस पर वह विश्वास करता है या सोचता है और उसे खुले तौर पर व्यक्त करता है, तो यह देवता की परिभाषा है।”

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राजनीति का जिक्र करते हुए कहा है कि “हमारी राजनीति के बारे में दिलचस्प बात यह है कि आप अपने विचारों को कैसे दबाते हैं? आप अपने डर, लालच या महत्वाकांक्षाओं को कैसे दबाते हैं और दूसरे लोगों के डर और महत्वाकांक्षाओं को कैसे देखते हैं?” राहुल गांधी द्वारा दिए गए इस बयान से जुड़ा क्लिप कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है जिसको लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

RSS पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने आज यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि “RSS का मानना ​​है भारत एक विचार है और हमारा मानना ​​है कि भारत विचारों की बहुलता है। हमारा मानना ​​है कि यहां हर किसी को भाग लेने और सपने देखने की अनुमति दी जानी चाहिए। लोगों को उनकी जाति, भाषा, धर्म, परंपरा या इतिहास की परवाह किए बिना हर जगह स्थान दी जानी चाहिए।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026